Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण:मरीजों से बात कर जाना हाल, एक मरीज के साथ एक अटेंडेंट की ही अनुमति

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन की साफ-सफाई और मरीजों व उनके तीमारदारों को दी जा रही सेवाओं व सुविधाओं का जायजा लिया। उनके साथ पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह और मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र भी मौजूद रहे। मंत्री शाही ने इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू वार्ड, ओपीडी, ईएनटी ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी, औषधि वितरण केंद्र और हिंसक पशुओं के हमलों में घायलों के उपचार के लिए स्थापित आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंसर वार्ड और ब्लड बैंक का भी जायजा लिया। वार्डों के निरीक्षण के दौरान, प्रभारी मंत्री ने मरीजों और उनके तीमारदारों से अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। शाही ने यह भी सुझाव दिया कि वार्डों में एक मरीज के साथ केवल एक अटेंडेंट को ही अनुमति दी जाए। इससे अनावश्यक भीड़भाड़ से बचा जा सकेगा और मरीजों के इलाज में कोई बाधा नहीं आएगी। प्रभारी मंत्री ने अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री और प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परितोष मिश्रा को निर्देश दिए कि साफ-सफाई के स्तर को बनाए रखा जाए और अस्पताल में दवाओं व संसाधनों की कमी न होने पाए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिथलेश, शल्य चिकित्सक डॉ. अमित श्रीवास्तव और अस्पताल प्रबंधक रिजवान अली सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर के परिषदीय विद्यालयों में होली का उत्सव:छात्रों ने शिक्षकों को लगाया अबीर-गुलाल, पैर छूकर लिया आशिर्वाद
    Next Article
    DDU में SWAYAM पर एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन:स्टूडेंट्स का बढ़ रहा उत्साह, डिजिटल लर्निंग की बड़ी उपलब्धि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment