Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने की बैठक:जनहित और विकास कार्यों में समन्वय पर दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनहित और विकास कार्यों में आपसी समन्वय स्थापित कर प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की उचित समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका समय पर निस्तारण किया जाए। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। बैठक में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक जाम, जीर्णोद्धार और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। मंत्री ने यह भी निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निस्तारण पूर्ण पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर किया जाए। उन्होंने किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी वी.के. सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, नगर आयुक्त सौरव गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल सहित कई अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई, फैसले को बताया न्याय की जीत
    Next Article
    'बाबाओं की स्थिति इस समय अच्छी नहीं है':बिठूर महोत्सव में कवि सम्मेलन, कवि योगेंद्र चौहान बोले- ये पाक तेरे कानों पर हिंद के कंटाप रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment