Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई, फैसले को बताया न्याय की जीत

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के शास्त्री चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। कार्यक्रम राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को बरी किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी से जुड़े स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमाणित नहीं हो सके आरोप जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अदालत के फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि लगाए गए आरोप प्रमाणित नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने अपने आदेश में जांच से जुड़े पहलुओं पर टिप्पणी करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ की गई कार्रवाई राजनीतिक परिस्थितियों से प्रेरित थी। अदालत के निर्णय ने पूरे मामले की स्थिति साफ कर दी है और इससे कार्यकर्ताओं का विश्वास मजबूत हुआ है। न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा कायम जिला प्रभारी प्रवीण यादव ने कहा कि अदालत के फैसले ने यह साबित कर दिया कि न्यायिक प्रक्रिया तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्य करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयास किए गए, लेकिन अदालत में आरोप टिक नहीं सके। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास बढ़ा है और संगठन को आगे काम करने की नई ऊर्जा मिली है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मौके पर अमिताभ जायसवाल, विनीत मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, धनंजय श्रीवास्तव, गोविंद गौतम, अनिरुद्ध यादव, महेंद्र पासवान, सुशील यादव उर्फ अंगद, आकाश सिंह, विद्युत यादव, राजेश राजभर, संतोष यादव, अखिलेश गुप्ता, दीपांशु विश्वकर्मा, रितिक रुद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एआई से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार:ललितपुर पुलिस ने भेजा जेल, छात्रा के छोटे भाई को फोन कर धमकाया
    Next Article
    प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने की बैठक:जनहित और विकास कार्यों में समन्वय पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment