Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परफ्यूम की बोतल के कारण भड़की आग, 4 जिंदा जले:अवैध कबाड़ गोदाम में धमाके, एक किलोमीटर तक दिखाई दीं लपटें, 2 लोग लापता

    3 hours ago

    1

    0

    कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना में अवैध कबाड़ गोदाम में आग लगने से 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें दो मासूम भी हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है। दो लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। सभी मृतक झारखंड के हैं। शवों की शिनाख्त डीएनए टेस्ट से होगी। दावा किया जा रहा है कि हादसा परफ्यूम की बोतल से निकले केमिकल में आग लगने से हुआ। गोदाम में रखे केमिकल ड्रमों में भी ब्लास्ट हुए। घटना इंडस्ट्रियल एरिया के मोहलड़िया-बिचपुरी एरिया में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। कबाड़ भरने आए ड्राइवर ने जलाई थी बीड़ी पुलिस के अनुसार गोदाम कृषि भूमि पर बना हुआ है। जिसे कबाड़ का काम करने वाले करण सिंह पुत्र मामन सिंह कोलीला ने किराये पर ले रखा था। शुक्रवार शाम को मजदूर कबाड़ में मिली कुछ परफ्यूम की बोतलें तोड़ रहे थे। इसमें से स्पिरिट जैसा ज्वलनशील केमिकल निकल रहा था। इसी दौरान वहां कबाड़ लोड करने आए एक पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने बीड़ी जलाकर जलती तीली फेंक दी। जिससे केमिकल ने आग पकड़ ली। सबसे पहले देखिए- हादसे से जुड़े PHOTOS… मजदूरों पर टीनशेड के पिलर पिघल कर गिर गए हादसे के वक्त करीब 7 महिला, पुरुष और उनके बच्चे मौजूद थे। कबाड़ में आग फैलते ही सब इधर-उधर भागने लगे। इनमें दो नाबालिग और एक महिला गोदाम के पिछले हिस्से में छुप गए। उस हिस्से में कबाड़ नहीं था। उन्होंने सोचा यहां लपटें नहीं पहुंचेंगी, लेकिन भीषण आग से टीनशेड के पिलर पिघलकर उन पर गिर गए। नीचे प्लास्टिक वेस्ट धधकने लगा। इस कारण वो वहीं फंस गए। धमाकों से दहला पूरा इलाका गोदाम में रखे केमिकल से भरे ड्रमों में तेज धमाके होने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धमाकों की आवाज से आसपास दहशत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रुक-रुककर करीब 5 धमाके गोदाम के अंदर हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी अवैध गोदाम को लेकर प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन गोदाम बंद नहीं कराया गया। …. ये खबर भी पढ़िए… बोलेरो-डंपर की भिड़ंत में 4 जिंदा जले: शादी-समारोह में जा रहा था परिवार, एक्सीडेंट में 5 गंभीर घायल चूरू में डंपर और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो में आग लग गई, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए। एक्सीडेंट गुरुवार रात करीब 10 बजे थिरपाली गांव के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम बोले-संगठन सरकार से बड़ा होता है:ब्लॉक, थाना और तहसील पर हो समाधान, जनता को न दौड़ाएं लखनऊ, अफसरों की लापरवाही पर डिप्टी सीएम सख्त
    Next Article
    मकर राशि वाले व्यापार में करेंगे अच्छा प्रदर्शन, जानें अन्य राशियों का हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment