Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रगणकों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण, मॉक सर्वे से परखी तैयारी:देवरिया में 22 मई से शुरू होगा हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय में आयोजित इस तीसरे बैच के प्रशिक्षण में कुल 325 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की तैयारियों को मजबूत करना था, जो 22 मई से शुरू होगा। प्रशिक्षण सत्र सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इसमें प्रतिभागियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि रोल प्ले और एचएलओ (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) ऐप के जरिए व्यावहारिक अनुभव भी दिया गया। वास्तविक फील्ड सर्वे की तर्ज पर कक्षा में मॉक सर्वे आयोजित किया गया, जिससे उन्हें घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने की प्रक्रिया को गहराई से समझने में मदद मिली। रोल प्ले के दौरान, ट्रेनरों ने संगणक और सुपरवाइजर की भूमिका निभाते हुए हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने परिवारों से जानकारी एकत्र करने के तरीके और एचएलओ ऐप पर डेटा प्रविष्टि की प्रक्रिया का विस्तार से प्रदर्शन किया। इस अभ्यास से प्रतिभागियों को फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में भी बताया गया। मास्टर ट्रेनर डॉ. गोविंद मिश्रा, शिशिर कुमार राय, मुकेश यादव, अरविंद कश्यप और मयंक पांडेय ने प्रशिक्षण के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों की सभी शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अनुज कुमार, अतुल कुमार, जितेंद्र कुमार और सुनील भाटिया ने संभाली। इस अवसर पर सौम्या मिश्रा, सर्वेश यादव, जावेद अंसारी और रमेश तिवारी सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण के समापन पर, सभी ट्रेनरों को जनगणना के दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। जिले में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन 22 मई से शुरू होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कालपी की महिला क्रिकेटरों को विधायक ने दी किट:एक खिलाड़ी का जोनल ट्रायल में चयन, महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित किया
    Next Article
    कौशांबी में दंपति पर हमला, पति का सिर फटा:पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में रोककर पीटा, पत्नी भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment