Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी और दो दोस्तों ने रेप के बाद की हत्या:प्रतापगढ़ में बॉडी को घसीटते हुए ले गए, पेड़ से लटकाकर सुसाइड दिखाने की कोशिश

    4 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उसके दो साथियों की तलाश कर रही है। प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसके दो दोस्तों ने भी युवती से रेप किया। विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद रस्सी से गला कसकर घसीटते हुए बॉडी को 50 मीटर दूर जे गए। वहां शव को पेड़ से लटका दिया। जिससे सुसाइड लगे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या और रेप की पुष्टि हुई। सोमवार दोपहर को युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दौरान 3 थानों की फोर्स तैनात रही। मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… मानिकपुर के एक गांव निवासी 19 साल की युवती का शव रविवार सुबह साढ़े 4 बजे परिजनों ने आम के बाग में पेड़ पर लटका देखा था। सूचना पर नवाबगंज, कुंडा और मानिकपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची थी। एसपी दीपक भूकर ने भी फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की थी। मौके पर युवती के कपड़े, चप्पल और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ था। घर वालों ने युवती की हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर कई जगह चोट और दांत और नाखून से खरोंच के निशान मिले। हत्या और रेप की भी पुष्टि हुई। गांव के लड़के से एक साल से अफेयर था इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। पता चला नवाबगंज थाना इलाके के 17 साल के लड़के से युवती का 1 साल से अफेयर था। प्रेमी, लड़की के रिश्ते में भी लगता था। युवती अपने पिता के मोबाइल से प्रेमी से बात करती थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 100 मीटर दूर प्रेमी से मिलने पहुंची पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात में प्रेमी ने प्रेमिका को घर से 100 मीटर दूर खेत के पास मिलने के बुलाया। उसके साथ दो दोस्त भी मौजूद थे। लड़की वहां पहुंची तो पहले प्रेमी ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसके दो दोस्तों ने भी युवती से रेप किया। लड़की के शोर मचाने पर उसे पीटा। जमीन पर गिराकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद रस्सी से गला कसकर बॉडी को घसीटते हुए 50 मीटर दूर आम के बाग में ले गए। वहां सुसाइड दिखाने के लिए पेड़ पर फंदे से शव को लटकाकर भाग निकले। बाहर निकलने पर भाभी ने लगाई थी डांट पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे युवती दोस्त से मिलने के लिए जैस ही घर से निकली बाहर बने टॉयलेट के पास मौजूद भाभी ने देख लिया। उसे डांटकर घर के अंदर भेज दिया। रात 12 बजे युवती फिर मौका पाकर खेत की तरफ चली गई। एएसपी बृजनंदन राय ने बताया, मामले का खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमे में रेप की धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… केक लगाने पर 3 दोस्तों के हत्यारोपी का एनकाउंटर:बुलंदशहर पुलिस ने पैर में गोली मारी; जिस जिम में वारदात, उस पर बुलडोजर चलेगा बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने के लिए 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने सोमवार सुबह 5.30 बजे एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके अलावा, जिस जिम में वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर आज बुलडोजर चलाया जाएगा। सीओ शोभित कुमार ने बताया- मयंक सैनी को रात 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन:कटोरा लेकर कैंपस में मांगी भीख, सिक्के बटोरकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंपे
    Next Article
    कानपुर में नशे में धुत कांस्टेबल का सड़क पर हंगामा:राहगीरों से की गाली-गलौज, फुटपाथ पर सोया, VIDEO वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment