Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम-प्रसंग में युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश:प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए परिवार से मांगी थी फिरौती, गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    रामपुर में एक युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। उसने पुलिस को गुमराह किया और प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए फर्जी साक्ष्य भी तैयार किए। मामला अलीनगर जागीर निवासी मोहम्मद हासिम से जुड़ा है। उसके परिजनों ने 1 अप्रैल 2026 को स्वार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि हासिम 31 मार्च की रात बिना बताए घर से चला गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस और तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस ने 7 अप्रैल को हासिम को मुरादाबाद के दलपतपुर टोल प्लाजा के पास से बरामद कर लिया। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि यह पूरा मामला एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। 3 साल से युवती के साथ प्रेम संबंध हासिम ने बताया कि वह पिछले 3 साल से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था। उससे शादी करना चाहता था। हालांकि, युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी कारण उसने अपने दोस्त रेहान के साथ मिलकर खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी। साजिश के तहत, 31 मार्च को दोनों ने यूपी-112 पर कॉल कर फर्जी सूचना दी कि कुछ लोग हथियारों के साथ हासिम का पीछा कर रहे हैं। इसके बाद, हासिम ने युवती के परिजनों को फंसाने के उद्देश्य से अपने ही परिवार को व्हाट्सएप ऑडियो और मैसेज भेजकर फिरौती की मांग की। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में स्वार पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए हासिम और रेहान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह मामला कानून के दुरुपयोग और एक फर्जी साजिश का स्पष्ट उदाहरण है। जिसमें झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां ने 2 साल की बच्ची को मार डाला:पहले यमुना में डुबाया, फिर सिर फोड़ा; अवैध संबंध के विरोध पर पति से हुआ था विवाद
    Next Article
    IPL में गुजरात ने दिल्ली को 211 का टारगेट दिया:गिल-बटलर और सुंदर के अर्धशतक, मुकेश कुमार को दो विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment