Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमा रावत ने महिला टी-20 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया:14 गेंदों में फिफ्टी लगाई; सीनियर विमेंस ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेटर प्रेमा रावत ने महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है। 24 साल की प्रेमा ने सीनियर विमेंस टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 50 रन की नाबाद पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड 15 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाली तीन खिलाड़ियों के नाम संयुक्त रूप से था। पुणे के MCA क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 98 रन ही बना सकी। उत्तराखंड ने यह मैच 89 रन से जीता। प्रेमा ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल किया और 12 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए प्रेमा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं। उस समय पारी के सिर्फ आखिरी तीन ओवर बाकी थे। उन्होंने आते ही तेज गेंदबाज साक्षी राव की गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाए। इसके बाद ऑफ स्पिनर वांका पूजा के ओवर में 18 रन बटोरे। आखिरी ओवर में उन्होंने कुंचला नितीशा की गेंदों पर छक्के और चौके लगाए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। स्ट्राइक रेट 357.14 रहा। दूसरे छोर पर राघवी बिष्ट ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए। हैदराबाद को 98 रन पर रोका बल्लेबाजी के बाद प्रेमा ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया। उन्होंने हैदराबाद की ओपनर जी काव्याश्री और एन क्रांति रेड्डी को आउट किया। जून में किया था भारत के लिए डेब्यू प्रेमा ने जून 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की ओर से अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था। वह लेग स्पिन गेंदबाज हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। अब तक खेले 7 T20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 7 विकेट हैं। एशिया कप के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 9 रन देकर 3 विकेट लिए थे। RCB की दोनों खिताबी टीमों का हिस्सा रहीं प्रेमा विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम का हिस्सा हैं। वह 2025 और 2026 में खिताब जीतने वाली RCB टीम में शामिल थीं। टूर्नामेंट में अब तक 6 मैच खेलकर उन्होंने 3 विकेट लिए हैं। फ्रेंचाइजी ने 2027 सीजन से पहले उन्हें टीम में बरकरार रखा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पंचायत' फेम आसिफ खान हुए भावुक:‘बिग बॉस’ में थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था
    Next Article
    भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की मांग फाइनल से भी ज्यादा:वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीटें 34 हजार, आवेदन आए 84 लाख; जोहान्सबर्ग में मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment