Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी से शादी की जिद पर युवती टावर पर चढ़ी:कूदने की धमकी, स्थानीय युवकों ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित उतारा

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बुढ़िया का इनारा बाजार में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी से फोन पर लगातार बात कर रही थी और बार-बार यह धमकी दे रही थी कि यदि उससे शादी नहीं की गई तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। किसी ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवती को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी और अपनी जिद पर अड़ी रही। हालात गंभीर होते देख मौके पर मौजूद तीन स्थानीय युवकों ने साहस का परिचय दिया। उन्होंने जान जोखिम में डालकर टावर पर चढ़ाई की और बड़ी सूझबूझ के साथ युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस युवती को अपने साथ फूलपुर कोतवाली ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि युवती का अपने प्रेमी से काफी समय से संबंध था और दोनों के बीच शादी की बात भी चल रही थी। हालांकि, प्रेमी के परिवार ने एक ही परिवार की दो लड़कियों से रिश्ता होने का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर युवती ने यह खतरनाक कदम उठाया। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राउंड वाटर डिपार्टमेंट ने 4 होटलों को दी नोटिस:वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम मिला फेल, 7 दिन में कमियों को ठीक करने की चेतावनी
    Next Article
    'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे':लखनऊ में कन्हैया मित्तल ने भजन सुनाए, गाया- यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment