Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प:बरेली में लाठी-डंडे चले, पथराव में 4 घायल; मौके पर पुलिस तैनात

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनिया गांव में मंगलवार को प्रेम संबंध को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। झड़प के दौरान कुछ लोगों ने घरों की छतों से भी पथराव किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत आपसी कहासुनी से हुई थी, जो जल्द ही मारपीट और पथराव में बदल गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो भी मोबाइल में कैद कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करते साफ देखे जा सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों का हालचाल जाना और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से तहरीर का इंतजार है। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों और वायरल वीडियो के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ के मेहनाजपुर में मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष:नवरात्र के अवसर पर अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन
    Next Article
    फर्जी IAS गिरफ्तार, 26 लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की:झांसा देकर गोरखपुर में भी रचाई शादी, विदाई में खुली पोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment