Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका की मौत से आहत प्रेमी ने किया सुसाइड:सुल्तानपुर में दो दिन पहले सड़क हादसे में गई गई थी जान, जेब से मिला सुसाइड नोट

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस को छानबीन में युवक के पर्स से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने सूचना देकर परिजनों को बुलाया। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई पहुंचे। उन्होंने बताया कि भाई के प्रेमिका की दो दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके बाद से वह काफी परेशान चल रहा था। उसी घटना के सदमे में उसने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस मृतक के जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है। यह पूरा मामला थाना क्षेत्र के घाटमपुर उत्तरी गांव के भागीरथ पट्टी पुरवा का है। मृतक की पहचान दिनेश उर्फ विनीत पुत्र निर्मोही के रूप में हुई है। उसके दो बड़े भाई रोहित और स्वामित हैं। मृतक के छोटे भाई स्वामित ने बताया कि विनीत की प्रेमिका का बुधवार सड़क हादसे में हो गया था। उसको देखने के लिए उसके घर गया था। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। हमले काफी तलाश करने के बाद उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाया। पुलिस ने उसका फोन ट्रैस करके पता लगा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार की रात में 12 बजे हमको पुलिस ने रामगंज चांदा रजबहा के बगल में स्थित बाग में बुलाया। यहां शव का शिनाख्त करवाया। स्वामित ने बताया कि विनीत की उसके प्रेमिका के साथ शादी तय होने वाली थी। विनीत की प्रेमिका जॉब करती थी। दोनों के बीच एक साल पहले सोशल मीडिया से संपर्क हुआ था। लेकिन सड़क हादसे की वजह से सबकुछ बदल गया। फिलहाल पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानते हुए जांच में जुटी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पांच लाख का खोया व रंगीन कचरी सीज:फूड डिपार्टमेंट ने नौ जगहों से छापा मार सैंपल जांच को भेजा
    Next Article
    सहारनपुर में दुकान से चीनी की बोरी चोरी, VIDEO:बाइक पर रखकर ले गया बदमाश, पहले 20 मिनट तक बाहर बैठा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment