Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज था युवक:होटल में गाजीपुर की युवती को गोली मारने वाला गिरफ्तार, संचालक को नोटिस

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके में युवती को गोली मारने वाले युवक शुभम राय को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक .32 बोर की पिस्टल मिली है। युवक ने बताया कि उसक आयुवति के साथ प्रेम प्रसंग था। लेकिन अब युवती के परिवार ने उसकी शादी तय कर दी थी। युवती भी अब परिवार की इच्छा से शादी करना चाहती थी। इसलिए उसे गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने उसे हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में जेल भेज दिया है। वहीं युवती का वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं फर्जी आईडी पर युवक-युवती को होटल में कमरा देने और गोली चलने पर भी पुलिस को सूचना नहीं देने के मामले में होटल संचालक को नोटिस भी दी गई है। 09 अप्रैल को मिलने के लिए बुलाया था होटल कैंट एसीपी अपूर्व पांडेय ने बताया - गिरफ्तार युवक शुभम राय वाराणसी के कपसेठी थानाक्षेत्र चकलोला का निवासी है। वह पिछले तीन साल से गाजीपुर की रहने वाली युवती के संपर्क में था। इसी दौरान युवती की शादी तय हो गई और उसने शुभम को यह बात बताकर दूरी कर ली। जिसपर शुभम ने आखरी बार मिलने के लिए उसे 9 अप्रैल को होटल वेस्ट इन में बुलाया था। 11 अप्रैल को मारी गोली शुभम ने पूछताछ में बताया - दो दिन हम साथ रहे। मैंने शादी के लिए मां-बाप को मना करने के लिए युवती से कहा पर वो नहीं मानी। ऐसे में मैंने उसे लक्ष्य कर गोली मार दी जो दीवार से लड़कर उसकी कमर में जा लगी। गोली लगने से वह दर्द से चीखने लगी। जिसके बाद मैंने उसे तौलिये में लपेट कर सिंह हॉस्पिटल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी और वहां से फरार हो गया। बिहार के युवक से खरीदी है पिस्टल एसीपी ने बताया - आरोपी शुभम के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। यह पिस्टल उसने बिहार के युवक से खरीदी है। और यूपी कालेज में पढ़ाई के दौरान से रख रहा है। इस समय वह जमीन से जुड़ा काम करता है। वहीं युवती चांदपुर इलाके में कमरा लेकर रहती है। उसकी मां सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं। दिल्हाल उसकी स्थिति सामान्य है और उसका इलाज चल रहा है। अब जानिए पूरी घटना… कैंट थाना क्षेत्र के माल रोड स्थित होटल वेस्ट इन (West Inn) में 11 अप्रैल की दोपहर सरेराह गोली चलने से हड़कंप मच गया। होटल के एक कमरे में ठहरे युवक-युवती के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चली, जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के अगले दिन, 12 अप्रैल को पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया। पहले पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया पर जब होटल का नाम सामने आया तो पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सिंह हॉस्पिटल के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक घायल युवती भर्ती हुई है। बताया गया कि वेस्ट इन में और ग़ाज़ीपुर की युवती औऱ एक युवक साथ रह रहे थे। उनके बीच हुए विवाद के बाद गोली चली। युवती का इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है। तहरीर मिलते ही मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन बाद में साक्ष्यों और अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर मामले की पुष्टि हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर पंचायत कर्मचारी की मौत मामले में कार्रवाई की मांग:गाजियाबाद में अमित के परिजन बोले- पुलिस की पिटाई से गई जान
    Next Article
    गोरखपुर के हिस्ट्रीशीटर ने बनाई थी फर्जी पुलिस टीम:किराए पर दुल्हन तैयार करते, फिर झूठी शादी कराकर दूल्हे को लूट लेते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment