Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक:इटावा में सफाई कर्मचारी ने किया हंगामा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

    4 hours ago

    2

    0

    इटावा में युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। बाद में दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझाने का प्रयास किया गया। मामला बसरेहर कस्बे का है। कस्बा निवासी सुनील बाल्मीकि इटावा के विकास भवन में सफाई कर्मचारी है। रविवार शाम करीब 4 बजे किल्ली तिराह के पास नई बस्ती में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। बताया गया कि युवक क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है। युवक का कहना है कि युवती भी शादी के लिए तैयार है, लेकिन उसके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं और युवती के साथ मारपीट करते हैं। इसी बात से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया और टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक समझाने का प्रयास किया। इस दौरान जब युवती भी मौके पर पहुंची, तो युवक नीचे उतरने के लिए राजी हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची, जहां समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में मां का इलाज कराने गए बेटे की मौत:रात में आईपीएल मैच देखकर सोया, सुबह नहीं उठा; डॉक्टर ने बताया- साइलेंट हार्ट अटैक
    Next Article
    लखनऊ में 2 मकानों से कैश-जेवर चोरी:मड़ियांव में ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, चिनहट में खिड़की की ग्रिल काटकर वारदात को अंजाम दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment