Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमानंदजी के सामने कुमार सानू ने गाना गाया:जब कोई बात बिगड़ जाए...; पत्नी से विवाद के बीच वृंदावन पहुंचे

    5 hours ago

    1

    0

    संत प्रेमानंद महाराज से मिलने प्रसिद्ध गायक कुमार सानू वृंदावन के केलीकुंज आश्रम पहुंचे। कुमार सानू ने कहा- महाराज जी आपके दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आया हूं। इस दौरान कुमार सानू ने संत प्रेमानंद महाराज के सामने अपना फेमस गाना तुम देना साथ मेरा...गाना भी गाया। इसे सुनने के बाद प्रेमानंद महाराज ने कहा- सांस अनमोल है, इसलिए भगवान नाम का स्मरण करते रहें। पद्मश्री कुमार सानू जब संत प्रेमानंद महाराज के सामने पहुंचे, तो उनके शिष्य ने परिचय कराया। कहा- यह 90 के दशक से गा रहे हैं। अब तक 27 हजार गाने कर चुके हैं। कुमार सानू के साथ मौजूद लोगों ने कहा कि वह प्रेमानंदजी के दर्शन करने के लिए अमेरिका से सीधे यहां आए हैं। बता दें, कुमार सानू का अपनी पूर्व पत्नी से विवाद चल रहा है। प्रेमानंदजी बोले- पहले का किया तप करता है लोकप्रिय कुमार सानू से प्रेमानंद महाराज ने कहा- पूर्व में कोई बहुत बड़े तप किए हैं, जो लोकप्रिय हुए। लोकप्रिय होना छोटी-मोटी बात नहीं होती। आपने जनमानस को अपना बनाया। भारतीय और जो संगीत प्रेमी हैं, उनके कर्ण प्रिय जो आपकी वाणी में है। यह पूर्व जन्म के पुण्य का प्रताप है। अब इससे नीचे नहीं जाइएगा। ऐसा भजन, ऐसा लोकोपकार कीजिएगा, जिससे आप अगली बार फिर भारत में जन्में। फिर आपका यश हो। जैसे आपको शिव प्रेम की प्राप्ति की चाह है, तो आप शंभू-सदा शिव शंभू शिव-शिव-शिव का उठते-बैठते हर समय स्मरण करिए। इसमें कुछ करना नहीं है आपको। बस नाम जप करना है। नाम स्मरण से भगवान की निश्चित प्राप्ति होती है। यश प्राप्ति होती है। जिनका स्मरण मात्र संसार के बंधन को ही नष्ट कर देता है, वो भगवान हैं। अपना गाना- जब कोई बात बिगड़ जाए... सुनाया संत प्रेमानंद महाराज से इस दौरान कुमार सानू ने कहा कि एक गाना उनके बहुत करीब है। इसे कोई भी अपने प्रियजनों के लिए गा सकता है। ये सभी के लिए चाहे भगवान, भाई-बहन, पत्नी किसी के लिए भी गाया जा सकता है। इसके बाद कुमार सानू ने माइक में गाना गाया- कुमार सानू का पत्नी से चल रहा विवाद कुमार सानू का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। सानू ने 30 लाख रुपए के हर्जाने की मांग की है। साथ ही, उन इंटरव्यू को हटाने की मांग की है, जिनमें उनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। यह केस दोनों के तलाक के करीब 24 साल बाद सामने आया है। कुमार सानू और रीता भट्टाचार्य का तलाक साल 2001 में हुआ था। तलाक की प्रक्रिया बांद्रा फैमिली कोर्ट में पूरी हुई थी। याचिका सानू की ओर से वकील सना रईस खान के जरिए दायर की गई थी। इसमें कहा गया था कि रीता भट्टाचार्य ने कुछ एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स को इंटरव्यू दिए। इनमें रीता ने आरोप लगाया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें खाना नहीं दिया गया। किचन बंद कर दिया जाता था। दूध और इलाज तक से दूर रखा गया। ​​​​​​​​​​​​​​ नए साल पर मिले पंजाबी सिंगर निक्कू कुमार सानू से पहले पंजाबी सिंगर इंद्रजीत सिंह निक्कू भी नए साल पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। निक्कू ने प्रेमानंद महाराज को गुरु तेग बहादुर जी और साहिबजादों की शहादत से संबंधित एक गीत सुनाया था। निक्कू ने प्रेमानंदजी को प्रणाम करते हुए वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरुजी की फतेह कहा। उसके बाद प्रेमानंदजी ने उनका हालचाल पूछा। निक्कू ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के साहबजादों को ठंडे बुर्ज में सुलाया गया और उनकी शहादत दी गई। सिंगर निक्कू की प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात का वीडियो उनके सेवकों ने यूट्यूब व फेसबुक पर 6 जनवरी को अपलोड किया था। इसे अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। प्रेमानंद जी महाराज व इंद्रजीत निक्कू के बीच हुई बातचीत.. इंद्रजीत निक्कू: वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरुजी फतेह। मैं गायक हूं। प्रेमानंद जी: ठीक हो। इंद्रजीत निक्कू: जी महाराज जी, आप कैसे हो? प्रेमानंद जी: कृपा है। मन यदि परमात्मा में लगा रहे और तन दुखी हो, तो भी दुख नहीं होता। यदि तन स्वस्थ है और मन जल रहा है, भोगों का चिंतन करके परमात्मा से विमुख है तो यह सबसे बड़ा दुख है। मन का दुख सबसे बड़ा दुख है। मन परमात्मा में लगा है तो शरीर में दुख है तो चलेगा। अगर मन दुखी है और तन सुखी है तो वो सुख नहीं है। ऐसे में अगर कोई AC में बैठा है तो भी अंदर ही अंदर जलता रहेगा। मन में परमात्मा का चिंतन, वाहे गुरु का चिंतन होना सबसे बड़ा सुख है। बार बार उनका चिंतन होता रहे यही जीवन का लाभ है। इंद्रजीत निक्कू: महाराज जी पंजाब में पीछे शहीदी दिवस चल रहे थे गुरु साहिबानों के। गुरु गोबिंद सिंह जी का परिवार, नौवें गुरु तेग बहादुर जी सब इसी दौर में शहीदी को प्राप्त हुए। महाराज इन दिनों में हम खुशियां नहीं मनाते हैं। पूरे महीने पंजाब में लोग बेड पर नहीं सोते। जब गुरु साहब के बच्चों ठंडे बुर्ज में सजा दी गई तो लोग भी उन दिनों जमीन पर सोते हैं। महाराज जी गुरु साहब का एक गीत बनाकर लाया हूं आपको सुनाना है। प्रेमानंद जी: सुनाइए। इंद्रजीत निक्कू: जब कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार हो रहे थे तो नौवें पातशाही ने कहा कि किसी बड़े को शहादत देनी पड़ेगी। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज नौ साल के थे। उन्होंने गुरु तेगबहादुर जी से कहा कि आप से बड़ा कौन है। जिसके बाद गुरु जी ने अपना शीश दान दे दिया। इसके बाद निक्कू ने गीत सुनाया। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- गांव में शौचालय नहीं, बाहर गई तो गैंगरेप हुआ, कानपुर में पीड़िता के गांव नहीं पहुंचा स्वच्छ भारत मिशन कानपुर के संचेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग के साथ 6 जनवरी की रात करीब 10 बजे को गैंगरेप हुआ। पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर को अरेस्ट कर लिया। जबकि दरोगा फरार है। आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्य पर पुलिस कमिश्नर ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    6 साल की बेटी को मां ने पीटकर मार डाला:गाजियाबाद में 20 मिनट तक लात-घूंसे और डंडे बरसाएं, शरीर पड़ गया नीला
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद बने ACS, 17 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment