Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुराने परिसर के आसपास अवैध अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त:लखनऊ नगर निगम को तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कैसरबाग स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय (पुराना हाईकोर्ट परिसर) के आसपास अवैध अतिक्रमण पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय ने लखनऊ नगर निगम को तत्काल कार्रवाई करने और 7 अप्रैल को अगली सुनवाई पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजीव भारती की पीठ ने अधिवक्ता अनुराधा सिंह, अधिवक्ता देवांशी श्रीवास्तव और उनकी माता अरुणिमा श्रीवास्तव की याचिका पर सुनवाई के बाद पारित किया। याचिकाकर्ताओं ने अधिवक्ता सुजीत कुमार बाल्मीकि द्वारा उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज कराई गई प्राथमिकी को चुनौती दी थी। याचियों ने न्यायालय को बताया कि अधिवक्ता सुजीत कुमार बाल्मीकि के सीनियर श्रवण कुमार ने उनके घर के पास अवैध रूप से अपना चैंबर बना रखा है। आरोप है कि शाम को कोर्ट बंद होने के बाद वहां शराब पीकर हुड़दंग किया जाता है, जिसका विरोध करने पर कई बार गंभीर कहासुनी हुई। याचियों का दावा है कि इसी के चलते उनके खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जबकि घटना वाले दिन उन्होंने पहले ही रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं के खिलाफ उक्त प्राथमिकी के आधार पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही, पुलिस को इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसी मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय के संज्ञान में आया कि पुराने हाईकोर्ट परिसर, जहां अब जिला एवं सत्र न्यायालय की अदालतें चलती हैं, के चारों ओर बेतरतीब अवैध अतिक्रमण हो गया है। इस अतिक्रमण में न केवल अधिवक्ताओं के चैंबर शामिल हैं, बल्कि पक्का निर्माण कर फोटोकॉपी और टाइपिंग की दुकानें भी हैं। यहां तक कि खाने-पीने की दुकानें भी अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। न्यायालय ने पिछली सुनवाई के दौरान ही इस व्यापक अतिक्रमण को लेकर नगर निगम से रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद अब तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आगे खबर डेस्क एडिटर में है
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में महिला की हत्या, लाश पकड़कर रोती रही बेटी:पड़ोसी ने अश्लील वीडियो बनाया था, FIR लिखाने पर चाकू से गोदकर मार डाला
    Next Article
    प्रकृति से जितना लिया, उससे दोगुना लौटाना होगा:CSJMU में जलवायु परिवर्तन पर मंथन; विशेषज्ञों ने कहा- अब पुराने तरीकों से नहीं बचेगा पर्यावरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment