Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रीपेड मीटर का बैलेंस माइनस होते ही कटेगी बिजली:गाजीपुर में अधीक्षण अभियंता ने दी जानकारी, सप्लाई खुद ही हो जाएगी बंद

    4 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के लगभग डेढ़ लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिन्हें पोस्टपेड से प्रीपेड सिस्टम में बदला गया है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी बिजली खपत और बैलेंस की निगरानी के लिए "ऊर्जावान ऐप" या "यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप" डाउनलोड करें ताकि समय पर भुगतान हो सके और असुविधा से बचा जा सके। खन्ना ने स्पष्ट किया कि यदि किसी उपभोक्ता का प्रीपेड मीटर बैलेंस माइनस में जाता है, तो बिजली आपूर्ति स्वतः कट जाएगी। यह आपूर्ति तब तक बहाल नहीं होगी जब तक बैलेंस दोबारा प्लस में नहीं आ जाता। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित है और इसमें कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। गर्मी में सभी उपकेंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया इसका अर्थ है कि अब बिजली के निर्बाध उपयोग के लिए उपभोक्ताओं को अपने मीटर को पहले से रिचार्ज रखना अनिवार्य होगा। अधीक्षण अभियंता ने यह भी बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए खंडीय कार्यालयों में जीएमआर कंपनी के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी उपकेंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों और लाइनमैनों को निर्देश दिए गए हैं कि फॉल्ट की स्थिति में तुरंत सुधार किया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति निर्बाध बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 'जाट' शब्द हटाने पर हंगामा:आयोजक और प्रशासन आमने-सामने, पुलिस बोली- आयोजकों ने खुद फैसला लिया
    Next Article
    कानपुर में नवजात की मौत पर हंगामा:परिजन बोले- डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर किया इलाज, सफाईकर्मी दे रहे थे ट्रीटमेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment