Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रीपेड मीटर के कारण जनता हो रही परेशान:मेरठ तहसील दिवस में पार्षद ने उठाया मुद्दा

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शनिवार को मेरठ सदर तहसील में हुए तहसील दिवस में भाजपा पार्षद ने प्रीपेड मीटर से हो रही परेशानी का मुदद़ा उठाया। भाजपा पार्षद उत्तम सैनी सहित तमाम महिलाएं तहसील दिवस में पहुंची। महिलाओं ने कहा कि जबरन हमारे घर में प्रीपेड मीटर लगा दिए गए हैं। इतना ही नहीं स्मार्ट फोन न होने के कारण भी बिलभुगतान में परेशानी हो रही है। डीएम के सामने रखी परेशानी पुरानी मोहनपुरी क्षेत्र की महिलाओं ने प्रीपेड मीटर के कारण हो रही परेशानी को लेकर पार्षद उत्तम सैनी को लेकर सुबह तहसील दिवस के अवसर पर तहसील पहुंच कर जिलाधिकारी वीके सिंह, कैंट विधायक अमित अग्रवाल को को अपनी समस्या बताई। पोस्टपेड मीटर वापस कर दो जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के एस सी से बात कर समाधान करने के लिए भेजा महिलाओं ने एस सी के कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रकट करते हुए कहा कि या तो पोस्टपेड मीटर सोमवार तक लगा दो वरना इन प्रीपेड मीटर को उखाड़ फेंकेंगे, जिलाधिकारी महोदय से नगर निगम के अधिकारियों की मनमानी और नगर निगम की जगह अपने घरों से नगर निगम को चला रहे है शहर की जनता नगर निगम के चक्कर काटकर परेशान हैं। रितु कुमारी,सोनम ,गुड्डी रानी,सरिता ,गौतम अग्रवाल,अक्षय बेनीवाल ,आर्यन चौधरी,जतिन कुमार आदि रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में गृहक्लेश के चलते युवक ने खाया जहर, मौत:पिता का आरोप- 9 साल से अलग रहने वाली पत्नी कर रही थी प्रताड़ित
    Next Article
    महोबा में वकीलों ने तहसील में किया प्रदर्शन:मानचित्रों के भौतिक विभाजन और भ्रष्टाचार के आरोप पर सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment