Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, हथियार बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। यह मामला प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या से जुड़ा है। 6 अप्रैल को उनकी हत्या कर शव सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर रोड पर एक नाले में फेंक दिया गया था। हत्या का मकसद मकान हड़पना बताया गया था। इस मामले में वेद प्रकाश के मोहल्ले के कमल और गौरव पुत्रगण कुल्लो पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जो अभी भी फरार हैं। पुलिस ने जांच के दौरान प्रकाश में आए दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को हाथरस पुलिस को सूचना मिली कि वेद प्रकाश शर्मा की हत्या में शामिल दो आरोपी अलीगढ़ से सासनी आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की कई टीमों ने सासनी बॉर्डर, वनचेतना और शक्ति वन के पास चेकिंग शुरू की। शक्ति वन के पास चेकिंग कर रही टीम को सूचना मिली कि आरोपी हनुमान चौकी से आ रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने मोटरसाइकिल शक्ति वन की ओर भगा दी। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एसओजी टीम और थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में आरोपी रुद्द पाठक और वंश दीक्षित के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। घायल आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे (315 बोर), चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुद्द पाठक पुत्र रवि पाठक निवासी रामलीला ग्राउंड हाथरस और वंश दीक्षित पुत्र विचित्र दीक्षित निवासी श्याम कुंज कॉलोनी हाथरस के रूप में हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में बेटी से दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप:मां ने एसपी से शिकायत की, शव बिना पोस्टमार्टम दफनाया; कार्रवाई की मांग
    Next Article
    सीतापुर में SIR फाइनल में 4.17 लाख मतदाता बाहर:राज्यमंत्री की सदर सीट से सर्वाधिक 89913 नाम हटे, सेवता में सबसे कम 23349

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment