Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में SIR फाइनल में 4.17 लाख मतदाता बाहर:राज्यमंत्री की सदर सीट से सर्वाधिक 89913 नाम हटे, सेवता में सबसे कम 23349

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के 166 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद शुक्रवार को जारी हुई फाइनल मतदाता सूची के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। SIR शुरू होने से पहले सीतापुर जिले में कुल 31 लाख 55 हजार 372 मतदाता पंजीकृत थे, लेकिन फाइनल मतदाता सूची जारी होने के बाद यह संख्या घटकर 27 लाख 37 हजार 476 रह गई है। यानी इस पुनरीक्षण अभियान के दौरान 4 लाख 17 हजार 896 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटे हैं। जिले की नौ विधानसभा सीटों में सबसे अधिक मतदाता सीतापुर सदर विधानसभा जहां नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु की सीट से हटे हैं। यहां से कुल 89 हजार 913 मतदाता सूची से बाहर हो गए। वहीं सबसे कम मतदाता हटने वाली विधानसभा सेवता रही, जहां से 23 हजार 349 मतदाताओं के नाम कटे हैं। आंकड़ों के अनुसार महोली, लहरपुर, मिश्रिख और बिसवा विधानसभा क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में मतदाता ड्राफ्ट सूची से बाहर हुए हैं। मिश्रिख विधानसभा में 58 हजार 316 मतदाताओं के नाम हटाए गए, जो जिले में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं सपा विधायक अनिल वर्मा की लहरपुर विधानसभा में 45 हजार 491 मतदाता सूची से बाहर किए गए। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस अभियान के दौरान मृतक मतदाताओं, स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित लोगों, दोहरे पंजीकरण और अपूर्ण दस्तावेजों के आधार पर नाम हटाए गए हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी यह आंकड़ा अहम माना जा रहा है, क्योंकि मतदाता संख्या में इतनी बड़ी कटौती का असर आने वाले विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है। जिलाधिकारी ने आज सभी राजनीतिक दलों को यह लिस्ट की सूची सॉफ्ट और हार्ड कॉपी में सौंपी है। जिले की कुल 9 विधानसभाओं की स्थिति कुल मतदाता- हटाए गए- शेष मतदाता महोली 376450- 45567- 330883 सीतापुर - 397870- 89913- 307957 हरगांव- 322025 -36350- 285675 लहरपुर- 354364- 45491- 308873 बिसवा-342498- 40552- 301946 सेवता- 320531- 23349- 297182 महमूदाबाद- 324725-37777- 286948 सिधौली- 357585- 40581 -317004 मिश्रिख - 359324 - 58316- 301008
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, हथियार बरामद
    Next Article
    शिक्षक संघ की बैठक में विधानपरिषद चुनाव पर मंथन:बैठक के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक से भी मिला प्रतिनिधि मंडल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment