Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिसीमन बिल पास कराने के लिए सरकार का प्लान तैयार:सभी राज्यों में 50% सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव; DMK, NCP(SP) और YSRCP समर्थन दे सकती हैं

    2 hours ago

    1

    0

    संसद का स्पेशल सत्र 30 नवंबर से फिर शुरू होने जा रहा है। सरकार इससे पहले परिसीमन विधेयक को लेकर 50% सीटें बढ़ाने के फॉर्मूले पर विचार कर रही है। इसके तहत लोकसभा में हर राज्य की मौजूदा सीटों में 50% की समान बढ़ोतरी की जाएगी और राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बरकरार रखा जाएगा। इससे दक्षिणी राज्यों की यह चिंता दूर हो सकती है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने से उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे अधिक आबादी वाले राज्यों की सीटें बढ़ जाएंगी और दक्षिणी राज्यों का संसद में प्रतिनिधित्व घट जाएगा। सरकार ने 2 तिहाई बहुमत जुटाने की कवायद भी शुरू कर दी है। सरकार को DMK-NCP (SP) और YSRCP से सशर्त समर्थन मिलने की उम्मीद है। शाह पहले भी 50% बढ़ाने का प्रस्ताव रख चुके अप्रैल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभी राज्यों की सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन यह आश्वासन विधेयक में शामिल नहीं था। उस समय संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में 298 वोट मिले थे, जबकि दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। सरकार को 54 वोट कम मिले थे। अब सरकार विधेयक में इस फॉर्मूले को लिखित रूप देने पर विचार कर रही है। अब सरकार का नंबर गेम समझिए लोकसभा- NDA को 40 सांसदों की कमी, DMK-NCP और YSRCP से समर्थन की उम्मीद परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है। यानी, 540 सदस्यों वाली लोकसभा में सभी सांसदों के मतदान करने पर 360 वोट जरूरी होंगे। अभी NDA के पास करीब 320 सांसद हैं। ऐसे में सरकार को 40 सांसदों के समर्थन की और जरूरत है। सरकार को इस कमी को पूरा करने के लिए DMK, NCP (शरदचंद्र पवार) और YSR कांग्रेस पार्टी से समर्थन मिलने की उम्मीद है। इन तीनों दलों के पास लोकसभा में कुल 34 सांसद हैं। इनमें DMK के 22, NCP (शरदचंद्र पवार) के 8 और YSR कांग्रेस के 4 सांसद हैं। अगर तीनों दल विधेयक के समर्थन में वोट करते हैं, तो NDA के पक्ष में 354 वोट हो सकते हैं। इसके अलावा सरकार UPPL-ZPM के 1-1 सांसदों का समर्थन भी जुटाने की तैयारी कर रही है। बाकि बचे 4 वोट विपक्ष की पार्टियों से क्रॉस वोटिंग हो सकती है। राज्यसभा- NDA को 11 सांसदों की कमी, DMK-NCP(SP) और YSRCP के समर्थन से बहुमत राज्यसभा में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पास कराने के लिए NDA को 161 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। सरकार के पास फिलहाल 151 सांसदों का समर्थन बताया जा रहा है। ऐसे में 11 अतिरिक्त वोट जुटाने होंगे। DMK के 8, YSRCP के 4 और NCP(SP) के 1 सांसद का समर्थन मिलने पर सरकार के पक्ष में 164 वोट हो सकते हैं। यानी जरूरी संख्या से 3 वोट ज्यादा। हालांकि, इन दलों का समर्थन अभी सशर्त या संभावित है। अब सरकार क्यों ला रही बिल, विपक्ष की क्या आशंका है भाजपा उत्तर भारत में मजबूत, यहां सबसे ज्यादा 104 सीटें बढ़ेंगी सरकार परिसीमन विधेयक 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले सीटों का विस्तार कर महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ करने के लिए ला रही है। हालांकि, इसके पीछे राजनीतिक गणित भी अहम है। प्रस्तावित फॉर्मूले के तहत लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 815 करने और सभी राज्यों में मौजूदा सीटों की संख्या 50% बढ़ाने की बात है। इस फॉर्मूले के लागू होने पर हिंदी भाषी उत्तर भारतीय राज्यों की सीटें 207 से बढ़कर 311 हो जाएंगी। यानी यहां 104 सीटें बढ़ेंगी। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों की सीटें 132 से बढ़कर 198 हो जाएंगी। इस तरह हिंदी भाषी राज्यों को दक्षिण भारत के मुकाबले 38 अतिरिक्त सीटें मिलेंगी। इसका संभावित राजनीतिक फायदा भाजपा को मिल सकता है, क्योंकि हिंदी भाषी राज्यों में पार्टी का चुनावी प्रदर्शन मजबूत रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 303 सीटें जीती थीं। इनमें से 168 सीटें हिंदी भाषी राज्यों से आई थीं। वहीं, 2024 के चुनाव में पार्टी को मिली 240 सीटों में से 118 इसी क्षेत्र से थीं। ऐसे में अगर सीटों में 50% बढ़ोतरी के बाद भी भाजपा इन राज्यों में अपना पिछला चुनावी प्रदर्शन दोहराती है, तो उसकी सीटों की संख्या में इजाफा हो सकता है। विपक्ष को परिसीमन और गड़बड़ी की आशंका कांग्रेस समेत विपक्षी दल महिला आरक्षण का समर्थन करते हैं, लेकिन परिसीमन की प्रक्रिया और सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने अप्रैल में कहा था कि यह संविधान संशोधन परिसीमन और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव के जरिए सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश है। सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी कहा था कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण का पूरा समर्थन करती है, लेकिन सरकार की वास्तविक मंशा पर सवाल हैं। कांग्रेस नेता शशि जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा था कि परिसीमन का आधार केवल जनसंख्या नहीं होना चाहिए और दक्षिणी, पूर्वोत्तर तथा छोटे राज्यों से बातचीत की जानी चाहिए। विपक्ष की चार प्रमुख मांगें हैं: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्ष ने संकेत दिया था कि सरकार इन शर्तों को मान ले तो वह विधेयकों का समर्थन कर सकता है। हालांकि, ऐसा करने पर सरकार को लोकसभा के विस्तार और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव की अपनी योजना छोड़नी पड़ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसभा-विधानसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी होगी:कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर को लोकसभा में बिल आएगा; आज शाम कांग्रेस की बैठक
    Next Article
    पूर्व CJI गवई ने जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाए:राष्ट्रपति को लेटर लिखा, बोले- एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही, SC-ST का प्रतिनिधित्व घटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment