Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रशिक्षु सिपाही का शव 22 घंटे बाद नहर से मिला:हरदोई की शारदा नहर में डूबा था, SDRF ने खोज निकाला

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में शारदा नहर में डूबे प्रशिक्षु सिपाही गौरव का शव 22 घंटे बाद सोमवार सुबह 10 बजे बरामद कर लिया गया है। रविवार दोपहर वह नहर में नहाने गए थे और डूब गए थे। प्रशिक्षु सिपाही का शव देखकर उसके परिजन बदहवास हो गए। एसडीआरएफ की टीम ने शव को नहर से निकाला। टीम का एक सदस्य ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर नहर के अंदर गया, जहां तलाश करने पर बालू के नीचे शव पड़ा मिला। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। 26 वर्षीय प्रशिक्षु सिपाही गौरव, जो औरैया जनपद के मोहल्ला सतेश्वर के निवासी थे और हरदोई पुलिस लाइन में 2025-26 बैच के प्रशिक्षु सिपाही थे, रविवार दोपहर करीब 12 बजे टड़ियावां थाना क्षेत्र के रसूलापुर के पास शारदा नहर में नहाने गए थे। उनके साथ उमके साथी औरैया निवासी राजेंद्र और इटावा निवासी सुरजीत भी थे, जो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। नहाने के दौरान तीनों शारदा नहर में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने राजेंद्र और सुरजीत को बचा लिया, लेकिन गौरव आंखों से ओझल हो गए। ग्रामीणों और गोताखोरों ने गौरव की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने स्टीमर के माध्यम से तलाश शुरू की। दोपहर से शुरू हुई यह तलाश देर रात तक जारी रही। मौके पर जनरेटर के माध्यम से बिजली की व्यवस्था की गई थी। घटनास्थल पर एसपी अशोक कुमार मीणा और एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह समेत कई अधिकारी पहुंचे थे। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने पुष्टि की कि सोमवार सुबह 10 बजे गौरव का शव घटनास्थल के पास से ही बरामद कर लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में महामूर्ख सम्मेलन में अनोखी शपथ ग्रहण:मंत्रिमंडल ने सिर पर हाथ रख ली पद व गोपनीयता उल्लंघन की शपथ
    Next Article
    लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का सम्मेलन:'पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन' में हिस्सा लेंगे चंद्रशेखर आजाद, प्रदेश भर से कार्यकर्ता हुए जमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment