Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परशुराम चौक पर नीला झंडा फहराने वालों पर एफआईआर:पुलिस वीडियो से पहचान करेगी, ब्राह्मण समाज ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

    11 hours ago

    2

    0

    आगरा में आंबेडकर जयंती पर आवास विकास कॉलोनी में परशुराम चौक पर चढ़कर नीला झंडा फहराकर शहर का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है। ब्राह्मण समाज के आक्रोश और अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने देर रात को सिकंदरा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि वीडियो के माध्यम से आरोपियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 2 तस्वीर देखिए… ये था पूरा मामला... बाबा साहब की जयंती पर मंगलवार को आगरा में जगह-जगह पर रैलियां निकाली जा रही है। दोपहर करीब साढे़ 12 बजे बाबा साहब के अनुयायी आवास विकास से रैली निकाल रहे थे। सेक्टर 6 में परशुराम चौक है। चौक पर भगवान परशुराम के फरसे लगे हुए हैं। रैली में शामिल कुछ अराजक तत्व परशुराम चौक पर जूते-चप्पल पहनकर चढ़ गए। ब्राह्मण समाज के लोगों का आरोप है कि अराजक तत्वों ने वहां पर लगे झंडे को हटाना चाहा। वहां पर नीला झंडा लगा दिया। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। इसका वीडियो बनाकर वायरल किया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वो लोग परशुराम चौक पर पहुंच गए। सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि तब तक रैली में शामिल लोग वहां से जा चुके थे। दोनों ओर से हुई नोरबाजी थोड़ी देर बाद वहां से दूसरी रैली निकली। ब्राह्मण समाज के लोग भी वहां पर खडे़ थे। रैली में शामिल लोग और ब्राह्मण समाज के लोग भी नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। ब्राह्मण समाज का अल्टीमेटम घटना के बाद ब्राह्मण समाज के लोग शाम करीब 6 बजे परशुराम चौक पर एकत्रित हो गए। उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाए। उनका कहना था कि पुलिस ने 24 घंटे में अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो ब्राह्मण समाज धरना प्रदर्शन करेगा। किसी भी हाल में इस अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रात होने तक बदल गया पुलिस का बयान घटना के बाद पुलिस पहले इस मामले को हल्के में ले रही थी। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने कहा था कि परशुराम चौक पर रैली में आए लोग सेल्फी ले रहे थे। उनके अनुसार कोई भी चौक पर नहीं चढ़ा था। इसको लेकर परशुराम चौक पर धरने पर बैठे पार्षद गौरव शर्मा ने एसीपी शेषमणि उपाध्याय से कहाकि आपने जो बयान दिया है, वो गलत है। ये कोई सेल्फी प्वाइंट नहीं है। जब अराजक तत्व यहां पर थे, उस समय आप नहीं थे। आप बहुत देर बाद आए। उन लोगों ने तोड़फोड़ की है। पत्थर अभी यहां पर पडे़ हुए हैं। आप सबको गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि अगर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज चुप नहीं बैठेगा। समाज के विरोध को देखते हुए डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। रात को सिकंदरा थाने में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहर में 22 अप्रैल से भागवत कथा का आयोजन:कथावाचक शिवानंद भाई श्री करेंगे प्रवचन, 21 को निकलेगी शोभा यात्रा
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम सदन में हंगामा:भाजपा पार्षद ने कहा- किसी को कुछ नहीं आता, चुनाव चिह्न छाता; मेयर भड़कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment