Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से कटी मासूम की गर्दन:अलीगढ़ में पिता के साथ मोपेड से ननिहाल जा रहा था चार वर्षीय लव, JNMC में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के सासनी गेट थाना क्षेत्र में रविवार रात माता–पिता के साथ मोपेड पर बैठकर ननिहाल जा रहे चार साल के लव की गर्दन चाइनीज मांझे से बुरी तरह कट गई। बेटे को लहूलुहान देखकर पिता बेहोश हो गए। वहीं, मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने बच्चे की गर्दन से मांझे को निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बिहारी नगर निवासी भगवान दास अपनी पत्नी और बेटे लव के साथ मोपेड पर सवार होकर अपनी ससुराल जगन जा रहे थे। शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच जब वे झम्मन लाल मोहल्ले के पास पहुंचे, तभी अचानक हवा में लटकता हुआ मांझा लव की गर्दन में फंस गया। पलक झपकते ही बच्चे की गर्दन से खून निकलने लगा। ​पिता बोले- मैं तो बेहोश हो गया था ​पीड़ित पिता भगवान दास ने बताया कि मांझा इतनी तेजी से लगा कि बच्चे की गर्दन कट गई। मंजर इतना खौफनाक था कि मैं उसे देखकर मौके पर ही बेहोश हो गया। राहगीरों ने हमें संभाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। ​बच्चे को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर दिया। प्रतिबंध के बाद भी बिक रहा मांझा प्रतिबंधित मांझे से अलीगढ़ में कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस–प्रशासन ने कुछ समय पहले इसके खिलाफ अभियान भी चलाया था। बावजूद इसके मांझे की बिक्री में कमी नहीं आई है। पीड़ित परिजन का कहना है कि पुलिस और प्रशासन उन दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करे जो चोरी-छिपे इस मौत के धागे को बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ मेरा बच्चा नहीं, न जाने कितने लोग इस मांझे का शिकार हो रहे हैं। इसे पूरी तरह बंद किया जाना चाहिए। ​अलीगढ़ में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं ​अलीगढ़ में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। ​
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में साधु-संतों की 5 दिवसीय पदयात्रा शुरू:विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को हुई शुरुआत
    Next Article
    चिता से किशोर के सिर के अवशेष गायब:हापुड़ में मोपेड सवार 3 युवकों पर आरोप; CCTV में कैद संदिग्ध गतिविधि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment