Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 7 वर्षीय बच्चे की नाले में डूबकर मौत:पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा

    9 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ में एक 7 वर्षीय बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई। बालक शौच के लिए गांव के किनारे बकुलाही नदी के नाले में गया था, जहां पैर फिसलने वह गहरे पानी में समा गया। कुछ देर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। कुछ ग्रामीणों ने बच्चे को नाले की तरफ जाते हुए देखा था। इसके बाद घर वालों ने नाले में खोजना शुरु किया। परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से काफी देर बाद शव को खोज निकाला। बालक मिलने से पहले ही उसकी जान जा चुकी थी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया। बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। जानिए पूरी घटना… यह घटना कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सुखई का पुरवा वजीरपुर में रविवार दोपहर में हुई। मृतक बालक की पहचान रौनक सरोज (7) पुत्र जलकेश के रूप में हुई है। रौनक दोपहर में शौच के लिए गांव के किनारे बकुलाही नदी के नाले में गया था, जहां पैर फिसलने वह गहरे पानी में समा गया। कुछ देर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। कुछ ग्रामीणों ने बच्चे को नाले की तरफ जाते हुए देखा था। इसके बाद घर वालों ने नाले में खोजना शुरु किया। काफी देर के बाद रौनक का शव बरामद हुआ। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार वालों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रौनक कक्षा 4 का छात्र था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। मृतक रौनक के पिता ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए बाहर गए हुए हैं। घर में रौनक अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में सपाईयों ने मनाई कांशीराम जयंती:कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 में पीडीए सरकार बनाने का आह्वान
    Next Article
    बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग पर प्रदर्शन:देवरिया में कार्यकर्ता हिरासत में, राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष को ज्ञापन देने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment