Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में आवास योजना में धांधली का आरोप:जांच में खुली पोल, दो मंजिला मकान मालिकों को लाभ

    12 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के नगर पंचायत हीरागंज में शहरी आवास योजना में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिया गया, जिनमें पहले से पक्के और दो मंजिला मकानों के मालिक भी शामिल हैं। बुधवार को हुई प्रशासनिक जांच में कुछ आरोप सही पाए गए। वार्ड नंबर-4 निवासी लालजी यादव ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि आवास योजना के चयन में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। शिकायत के अनुसार, आर्थिक रूप से सक्षम और पहले से पक्के मकानों में रहने वाले लोगों को भी योजना का लाभ दे दिया गया, जबकि वास्तविक पात्र आज भी सहायता से वंचित हैं। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ लाभार्थियों से पहली किस्त मिलने के बाद 40 हजार रुपये तक की वसूली की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कुंडा ने जांच टीम गठित की। नायब तहसीलदार मानिकपुर लालमणि सरोज के नेतृत्व में लेखपालों की टीम ने नगर पंचायत हीरागंज पहुंचकर कई लाभार्थियों के घरों का भौतिक सत्यापन किया। जांच में सामने आया कि कुछ लाभार्थियों के पास पहले से ही पक्के और दो मंजिला मकान मौजूद हैं, इसके बावजूद उन्हें योजना का लाभ दिया गया। जांच के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब कुछ महिलाएं शिकायतकर्ता से उलझ गईं। आरोप है कि शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई तथा उसके घर तक पहुंचकर हंगामा किया गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। हंगामे के चलते प्रशासनिक टीम पूरी जांच नहीं कर सकी और आंशिक जांच के बाद वापस लौट गई। नायब तहसीलदार लालमणि सरोज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शिकायत के कुछ बिंदु सही पाए गए हैं। विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी और डूडा विभाग को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के मजदूर ने हैदराबाद में सुसाइड किया:घटना से पहले वीडियो कॉल पर पत्नी से बात की थी
    Next Article
    अखिलेश बोले- PDA और फायर विभाग का फायर ऑडिट हो:कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई को लेकर भड़के, कहा- घपले की सजा शिक्षामंत्री को मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment