Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में ई-रिक्शा चालक ने कुएं में कूदकर दी जान:सड़क हादसे के विवाद में किया सुसाइड, मांस विक्रेता समेत 5 पर केस; दो हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में एक मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद एक ई-रिक्शा चालक की मौत पर खत्म हुआ। आरोप है कि मांस विक्रेता और उसके साथियों की धमकी व हमले से डरकर ई-रिक्शा चालक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के तिला भगत का पुरवा मंगापुर गांव की है। मंगलवार शाम सुरेंद्र वर्मा अपना ई-रिक्शा लेकर रेहुआ लालगंज से घर लौट रहे थे। गांव के पास मोड़ पर सामने से रेहुआ लालगंज निवासी अनारुल चिकवा बाइक पर बकरी लादकर आ रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों, सुरेंद्र वर्मा और अनारुल चिकवा के बीच कहासुनी और विवाद शुरू हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को उनके घर भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि कुछ देर बाद अनारुल चिकवा अपने चार-पांच साथियों के साथ सुरेंद्र के घर पहुंच गया। वहां उन्होंने गाली-गलौज करते हुए सुरेंद्र को मारने के लिए दौड़ा लिया। हमलावरों से जान बचाने के लिए सुरेंद्र घर से भागा और कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में कूद गया। यह देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड टीम की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी देर बाद सुरेंद्र को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अनारुल चिकवा और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी एसओ मो. आफताब आलम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सुबह से ही घटा के साथ खिली धूप:हवा चलने से कम रहेगा गर्मी का असर, हवा की गुणवत्ता में भी सुधार
    Next Article
    बेटे की कब्र पर जाकर फूट-फूटकर रो पड़ीं सेलिना जेटली:पोछा लगाया, तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया गईं, कहां- मुझे 3 बच्चों से मिलने नहीं दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment