Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में सर्राफ ने फांसी लगाकर दी जान:3 पन्नों का लिखा सुसाइड नोट, मरने से पहले पिता के गले लगकर फूट-फूटकर रोया; बोला-आज मेरा आखिरी दिन

    6 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9 बजे युवक पवन कुमार सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को घचनास्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया। सुसाइड नोट में युवक ने ससुराल पक्ष पर उनके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार मोबाइल चार्जिंग को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप से परेशान था युवक प्रतापगढ़ के मुंदीपुर गांव में पवन कुमार सोनी (23) अपने पिता राम कृपा सोनी, माता और पत्नी आस्था देवी के साथ रहता था। पवन कुमार सोनी पेशे से सर्राफ थे और जयसवाल मार्केट में अपनी दुकान चलाते थे। नवंबर 2025 में पवन कुमार सोनी की प्रयागराज के रामापुर सहसो की रहने वाली आस्था देवी से शादी हुई थी। बुधवार को पवन और उनकी पत्नी आस्था देवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसके बाद आस्था अपने पिता के साथ मायके रामापुर सहसो (प्रयागराज) चली गई थी। परिजनों ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद से ही पवन मानसिक तनाव में थे। पवन ने कई बार पत्नी से बात करने की कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं हो पाई। मरने से पहले पिता से कहा- "आज आखिरी दिन है" गुरुवार रात करीब 8.30 बजे पवन ने अपने पिता से बात की। पवन के पिता राम कृपा सोनी उर्फ ननका ने बताया, “बेटा अचानक उनके पास आया और गले लगकर रोने लगा। बोला-आज आखिरी दिन है और ऊपर छत वाले कमरे में चला गया।” कुछ देर पिता उसे देखने ऊपर पहुंचे। पिता ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और पवन को आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पिता ने पास ही मौजूद रोशनदान के जरिए कमरे के भीतर झांका तो उनका बेटा पंखे के फंदे से लटक रहा था। पिता की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी दौड़कर ऊपर पहुंचे। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर पवन को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक पवन तीनों भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी बड़ी बहन मिथिलेश और भाई अंकित कुमार हैं। मौके से बरामद सुसाइड नोट में पवन ने ससुराल पक्ष पर उसके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। सुसाइट नोट में बताया ससुराल पक्ष को मौत की वजह मृतक पवन कुमार सोनी ने मरने से पहले एक सुसाइट नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन ने लिखा है कि उनके ससुराल वाले (खासकर सास और ससुर) उनके निजी जीवन में बहुत हस्तक्षेप करते हैं। जिसकी वजह से पति-पत्नी के बीच आए दिन अनबन रहती थी। 31 मार्च- पत्नी आस्था ने फोन चार्जिंग में लगाया था। पवन ने अपना फोन चार्जिंग में लगाने को कहा तो पत्नी ने उन्हें लात मार दी, जिसके जवाब में उन्होंने भी दो थप्पड़ मार दिए। इसके बाद पत्नी ने अपने पिता को फोन पर सारी बात बताई । पवन का आरोप है कि फोन पर उनके ससुर ने उन्हें अपनी "औकात" दिखाने की बात कही और पुलिस केस की धमकी दी। पवन को अपनी सफाई देने का मौका तक नहीं दिया गया। दहेज के केस में फंसाने की धमकी से था परेशान 1 अप्रैल- सुबह ससुर (सत्य प्रकाश सोनी) और दीपू (सेठ) पवन के घर पहुंचे। ससुर आते ही जोर-जोर से चिल्लाने लगे कि मेरी बेटी अब इस घर में नहीं रहेगी। बेटी आस्था को सामान पैक करने को कहा। पवन ने अपनी पत्नी को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन ससुर के दबाव में पत्नी सामान पैक कर चली गई। पवन की पत्नी से जाते समय फोन को लेकर भी बहस हुई। पवन का फोन टूटा हुआ था, इसलिए उन्होंने पत्नी का फोन देने से मना कर दिया ताकि, उनकी मां के पास संपर्क का साधन रहे। ससुराल पक्ष ने पवन के परिवार वालों को झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी दी। 2 अप्रैल- पवन ने अपने ससुर को फोन किया और कहा कि “पापा मुझसे गलती हो गई है, मैं माफी मांगता हूँ”। ससुर ने एक नहीं सुनी और धमकी देते हुए फोन काट दिया। ससुर ने इस रिश्ते के संतोष सोनी (अगुवा) को भी फोन कर पवन की शिकायत की कि पवन उन्हें बार-बार कॉल करके परेशान कर रहा है। ससुर ने फिर से F.I.R. दर्ज कराने की भी धमकी दी। सुसाइड नोट में पत्नी को बताया निर्दोष पवन ने अपनी पत्नी आस्था को भी कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। पवन के पिता को भी ससुर ने फोन कर धमकाया, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पिता के फोन में मौजूद है। ससुर ने पवन से बात करने से मना कर दिया था। परिजनों ने पवन को सुसराल वालों से संपर्क करने से मना किया। पवन के घर वालों ने ससुर सत्य प्रकाश सोनी और सास संजू सोनी से बहू को वापस लाने की बात कही तो धमकी देने लगे। इसी दबाव और धमकी में आकर उसने फांसी लगा ली। पवन ने नोट में साफ लिखा कि उनके घर वाले (संतोष सोनी, दीपू सेठ आदि) उनकी मौत के जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने अपनी पत्नी आस्था सोनी को भी निर्दोष बताया है। पवन के अनुसार, उनकी पत्नी सास (संजू सोनी) की बातों में आकर झगड़ा करती थी। आखिरी में उन्होंने लिखा कि उनका घर बर्बाद करने वाले असली आरोपी उनके सास और ससुर हैं और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सुसाइड नोट के आधार पर जारी पड़ताल सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव का लग रहा है। शव के पास मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… भाभी ने गंगाजल लेकर कसम खाई, प्रेमी ने गला रेता:रिश्ता तोड़ने पर वारदात की; गोरखपुर में देवर ने समझाने के लिए बुलाया था गोरखपुर में महिला की गला रेतकर हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, महिला खुशबू (28) और हत्यारोपी सीताराम (28) के बीच अफेयर था। खुशबू के घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को समझाया। 3 बार पंचायत भी हुई। सीताराम का घर खुशबू के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर है। इस वजह से खुशबू के देवर जितेंद्र (26) और सीताराम के बीच अच्छी दोस्ती थी। बुधवार को जितेंद्र ने पहले भाभी से बात की। फिर सीताराम को समझाने के लिए बुलाया। दोनों को आमने-सामने खड़ा किया। हाथ में गंगाजल देकर कसम खिलाई कि अब दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं रहेगा।मामला गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार का है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अखिलेश बोले ये अमृतकाल नहीं, सनातनियों का संकटकाल है, हम गांव-गांव मनाएंगे अंबेडकर जयंती
    Next Article
    मेरठ हादसे में दो नाबालिग समेत 3 लोगों की मौत:लखीमपुर खीरी में शव पहुंचे, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment