Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ SP ऑफिस की पानी टंकी पर चढ़ी युवती:बोली- प्रधानमंत्री आवास नहीं बनने दे रहे पड़ोसी, थाने के चक्कर लगाकर थक गई

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में पुलिस से नाराज होकर एक युवती 60 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। एसपी ऑफिस कैंपस में बनी टंकी पर चढ़ी युवती का आरोप था कि पीएम आवास योजना के तहत उसकी मां घर बनवा रही थी, गांव के ही लोगों ने निर्माण रोक दिया। कई बार थाने का चक्कर लगाने के बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही। युवती के टंकी पर चढ़ने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। काफी संख्या में पुलिसवाले और अन्य लोग वहां जुट गए। नीचे आने के लिए युवती से गुहार लगाते रहे। करीब 2 घंटे की कोशिशों के बाद वह मानी और नीचे उतरी। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। युवती की पहचान नंदिनी के रूप में हुई है जबकि मां का नाम शिवकुमारी देवी है। अब पूरा मामला विस्तार से... नगर क्षेत्र की रहने वाली नंदिनी (25) जमीन विवाद के एक मामले की फरियाद लेकर मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंची थी। अधिकारी के नहीं मिलने पर एसपी ऑफिस कैंपस में स्थित पानी टंकी पर वह चढ़ गई। इसके बाद हंगामा करने लगी। युवती के टंकी पर चढ़ने से पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। काफी तादाद में भीड़ एकत्र हो गई। पुलिसवाले भी पहुंच गए। युवती को नीचे उतारने के लिए मनाने लगे। लेकिन युवती कार्रवाई की मांग करती रही। काफी देर तक मान-मनौव्वल होात रहा। युवती को पुलिसवालों ने जब कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वह नीचे उतरने को राजी हुई। नंदिनी का आरोप है कि उसने पहले नगर कोतवाली थाने में भी शिकायत की थी। कई बार थाने के चक्कर लगाए, पर विपक्षियों की अच्छी पैठ के कारण पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बात की शिकायत लेकर वह मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची थी, पर मुलाकात नहीं हो सकी। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… दरोगा के लिए सजा था मंडप, प्रॉपर्टी-डीलर ब्याह ले गया:बस्ती में बारात निकलने से पहले प्रेमी ने शादी तोड़वाई; दूल्हे के घर पहुंचा बस्ती में दरोगा की शादी के दिन एक प्रॉपर्टी डीलर फिल्मी अंदाज में पहुंचा और उसकी होने वाली दुल्हन के साथ सात फेरे ले लिए। दरअसल, जिस युवती से दरोगा की शादी तय हुई थी, उसका पिछले 5 साल से प्रॉपर्टी डीलर युवक के साथ प्रेम संबंध था। परिवार वालों ने उसकी शादी दरोगा से तय कर दी थी। सोमवार को दरोगा बारात ले जाने की तैयारी कर रहा था। वहीं, दुल्हन पक्ष ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं और मैरिज हॉल सज चुका था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बोलेरो ने दरोगा सहित 2 को रौंदा:टेंट कारोबारी की मौत, दरोगा गंभीर; चालक की तलाश जारी
    Next Article
    शादी से पहले युवक की सड़क हादसे में मौत:चित्रकूट में 5 मई को तिलक की रस्म, निमंत्रण कार्ड बांटने गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment