Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ SP ऑफिस की पानी टंकी पर चढ़ी युवती:एक मोबाइल टावर पर चढ़ी, जमीन विवाद में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में पुलिस से नाराज होकर दो अलग-अलग जगहों पर दो युवतियों ने प्रदर्शन किया। एक युवती एसपी कार्यालय की 60 फुट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गई। वहीं दूसरी बीएसएनएल के 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर पढ़ गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों युवतियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। एसपी कार्यालय में पानी टंकी पर चढ़ी युवती को एक घंटे के बाद, जबकि मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला को 7 घंटे के बाद नीचे उतारा गया। दोनों युवतियों ने जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। एसपी दीपक भूकर ने दोनों ही मामलों में सीओ स्तर के अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। अब दोनों मामले विस्तार से पढ़िए… पहला मामला: नगर कोतवाली क्षेत्र नंदिनी (25) सुबह 10:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंची थी। अधिकारी के नहीं मिलने पर 11:00 बजे एसपी कार्यालय से सटे दीवानी कोर्ट परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। इसके बाद हंगामा करने लगी। युवती के टंकी पर चढ़ने से पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। काफी तादाद में भीड़ एकत्र हो गई। पुलिसवाले भी पहुंच गए। युवती को नीचे उतारने के लिए मनाने लगे। लेकिन युवती कार्रवाई की मांग करती रही। काफी देर तक मान-मनौव्वल होता रहा। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद दोपहर 12 बजे उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। ढाई फुट रास्ते का विवाद नंदिनी की मां शिवदेवी, पत्नी स्वर्गीय राजेश कुमार पाल ने बताया- सरकार की ओर से उन्हें आवासीय भूमि मिली थी। इस पर वे अपना मकान बनवा रही थीं। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार रामधन पाल, चन्द्रिका प्रसाद पाल, देवतादीन पाल, रमाकान्त पाल, अंजनी कुमार पाल, कौशिल्या देवी, सुमित्रा पाल और सरिता पाल ने जबरन काम रुकवा दिया है। विपक्षियों ने आरोप लगाया है कि जमीन पर ढाई फुट का सार्वजनिक रास्ता है। शिवदेवी का कहना है- उक्त भूमि का विधिवत नाप-जोख लेखपाल की उपस्थिति में किया जा चुका है, जिससे यह स्पष्ट है कि जमीन उसी की है। इसके बावजूद विपक्षी दबंगई दिखाते हुए परेशान कर रहे हैं। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कई बार नगर कोतवाली थाने में भी शिकायत की थी। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूसरा मामला : देवली गांव निवासी कोमल उर्फ दामिनी (26) पुत्री कालूराम सुबह करीब 5 बजे लीलापुर थाना क्षेत्र साहबगंज बाजार स्थित बीएसएनएल मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को देखकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही लीलापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 6-7 से घंटे बाद पुलिस के समझाने और हर संभव मदद का भरोसा दिलाने पर युवती नीचे उतरी। युवती ने बताया- पड़ोसी रामफेर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कुल 13.6 बीघा जमीन में 6 हिस्सेदार हैं, जिसमें प्रति व्यक्ति करीब सवा दो बीघा हिस्सा बनता है। आरोप है कि लगभग 6 बीघा जमीन का मामला न्यायालय में लंबित है और उसके हिस्से की जमीन पर पड़ोसी ने अवैध कब्जा कर रखा है। इस मामले वह कई बार थाने में शिकायत कर चुकी है, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी बोले- दोनों मामलों में होगी कार्रवाई एसपी दीपक भूकर ने बताया- दोनों ही मामलों की जानकारी हुई है। दीवानी परिसर के पानी टंकी पर चढ़ी महिला से मैंने स्वयं बात की है। सीओ को मामले की जांच का आदेश दिया गया है। दूसरे मामले में महिला की शिकायत पर दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझौता करा दिया गया है। फिलहाल दोनों महिलाएं सुरक्षित हैं। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… दरोगा के लिए सजा था मंडप, प्रॉपर्टी-डीलर ब्याह ले गया:बस्ती में बारात निकलने से पहले प्रेमी ने शादी तोड़वाई; दूल्हे के घर पहुंचा बस्ती में दरोगा की शादी के दिन एक प्रॉपर्टी डीलर फिल्मी अंदाज में पहुंचा और उसकी होने वाली दुल्हन के साथ सात फेरे ले लिए। दरअसल, जिस युवती से दरोगा की शादी तय हुई थी, उसका पिछले 5 साल से प्रॉपर्टी डीलर युवक के साथ प्रेम संबंध था। परिवार वालों ने उसकी शादी दरोगा से तय कर दी थी। सोमवार को दरोगा बारात ले जाने की तैयारी कर रहा था। वहीं, दुल्हन पक्ष ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं और मैरिज हॉल सज चुका था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ससुराल में DM बने IAS बंसल साहब:अपर्णा ने जेठ की तस्वीर वाला झंडा नहीं फूंका; मंत्रीजी से अफसर मैडम की अनबन
    Next Article
    गाजियाबाद के गौर चौक मार्केट में लगी आग:फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू, रेस्टोरेंट समेत 20 दुकानें जलकर राख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment