Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित:दो बाल विकास परियोजना कार्यालयों का हुआ शिलान्यास

    2 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के एक कार्यक्रम में 11 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी दौरान दो बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास भी किया गया। विकास भवन सभागार, प्रतापगढ़ में आयोजित हुआ। इसमें लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दयाराम यादव और जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य सहित कई विभागीय अधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली कार्यकत्रियों में दिव्या सिंह, पूजा पाण्डेय, काजल सिंह, अर्चना देवी, अर्चना यादव, पुष्पा देवी, रेखा यादव, सरला सरोज, शिखा गुप्ता, रूची शुक्ला और ज्योति शामिल हैं। इसके साथ ही बाल विकास परियोजना कार्यालय सण्डवा चन्द्रिका और सदर के नए कार्यालयों का शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने नवचयनित कार्यकत्रियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का माध्यम है। जिलाधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी कार्यकत्रियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में 21 आंगनबाड़ी केंद्र लोकार्पित, 1775 को स्मार्टफोन:कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए
    Next Article
    रुपए न मिलने पर युवक को फंसाने का आरोप:परिजनों ने एडीजी से चौकी पुलिस की शिकायत की, सबूत के तौर पर दिखाए CCTV फुटेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment