Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में बस की टक्कर से महिला की मौत:पति गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने किया हंगामा; चालक हिरासत में

    4 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना भग्गू का पुरवा (झींगुर गांव) के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने साइकिल से जा रहे दंपती को टक्कर मार दी। मृतक महिला की पहचान श्यामा देवी (60) पत्नी ईश्वरदीन सरोज के रूप में हुई है। दंपती हीरागंज बाजार से दवा लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। झींगुर तिराहे के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगभग आधे घंटे तक हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने बस और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। घायल पति को तत्काल इलाज के लिए महेशगंज अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला का युवक के गले पर चाकू रखने का वीडियो:महराजगंज में एक दिन पहले 30 मिनट तक की थी हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस तलाश में
    Next Article
    IAS डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने लिया मुरादाबाद DM का चार्ज:प्राइमरी शिक्षक से आईएएस बने हैं; संभल ऐतिहासिक फैसलों के बाद मुरादाबाद में नई शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment