Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में होली को लेकर सुरक्षा बढ़ी:सीओ सदर और आरएफ ने ड्रोन से की संवेदनशील इलाकों की निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में आगामी होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएफ) टीम ने जेठवारा थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान संवेदनशील इलाकों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। पुलिस टीम ने संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस बल ने पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया और उनसे होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक और अफवाहपूर्ण पोस्टों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य पर FIR, कासगंज में कांग्रेसियों का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, दूसरे प्रदेश की एजेंसी से जांच की मांग
    Next Article
    पत्नी ने एसपी से फर्जी मुकदमे की जांच मांगी:भदोही में पति पर लगे आरोप को बताया छवि खराब करने की साजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment