Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में पुलिस पर पथराव:यूपी-112 की गाड़ी का शीशा टूटा, गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पीआरवी

    6 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के देवरी हरदोपट्टी गांव में शुक्रवार देर रात मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी-112 की पीआरवी गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में वाहन का शीशा टूट गया। पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाने के लिए छिपकर स्थिति को संभाला। गांव निवासी कृष्ण कुमार और उनके विपक्षियों के बीच पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे कृष्ण कुमार ने यूपी-112 को सूचना दी कि विपक्षी उनके घर को घेरकर मारपीट कर रहे हैं और उनकी मां शिव दुलारी को पीट रहे हैं। मौके पर पहुंची पीआरवी और हुआ तनाव सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। आरोपित वहां से भाग निकले। इस दौरान शिव दुलारी और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई। पुलिस ने उन्हें शांत रहने और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर कृष्ण कुमार के परिजन आक्रोशित हो गए और पुलिस पर विपक्षियों से मिलीभगत का आरोप लगाने लगे। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने पीआरवी वाहन पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस हमले में गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिसकर्मी छिपकर अपनी जान बचाते रहे। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, आरोपियों पर मुकदमा बवाल की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पथराव करने वाले लोग भाग निकले। पीआरवी में तैनात आरक्षी सत्यदेव मौर्य की तहरीर पर अरुण कुमार, कृष्ण कुमार, शिव दुलारी, बीनू और बिटाऊ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कृष्ण कुमार का आरोप है कि एक प्रधान समेत अन्य लोग उनके घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और सामान बाहर फेंक दिया। उनका कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में ही मारपीट हुई। वहीं थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी, तभी कुछ लोगों ने पीआरवी पर ईंट-पत्थर से हमला कर शीशा तोड़ दिया। आरक्षी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बदला मौसम का मिजाज:हल्की बारिश और तेज हवाओं से ठंडक बढ़ी, 5 डिग्री तक गिरा तापमान
    Next Article
    काशी के तुलसी घाट पर स्नान करते हुए 2-युवक डूबे:NDRF ने निकाला बाहर, स्थानीय बोले- मना करने पर बोले तैरना जाते है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment