Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी के तुलसी घाट पर स्नान करते हुए 2-युवक डूबे:NDRF ने निकाला बाहर, स्थानीय बोले- मना करने पर बोले तैरना जाते है

    7 hours ago

    1

    0

    काशी के तुलसी घाट पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब गंगा स्नान के दौरान दो युवक नदी में डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही NDRF और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अब जानिए कैसे हुई घटना गोरखपुर से एक परिवार करीब 15 सदस्यों के साथ वाराणसी घूमने और गंगा स्नान के लिए आया था। सुबह 7 बजे परिवार के सभी लोग तुलसी घाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान 12 वर्षीय आयुष और 18 वर्षीय निखिल गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक युवक को मना किया गया कि आगे पानी गहरा है उधर मत जाए लेकिन उसने कहा कि हमको तैरने आता है। उसके साथ एक छोटा बालक भी था तभी अचानक उनका पर फैसला वह डूबने लगे उन्हें बचाने का प्रयास किया गया लेकिन वह डूब गए। मौके पर NDRF की टीम ने सर्च करना शुरू किया घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही NDRF और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। NDRF की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद 18 वर्षीय निखिल को नदी से बाहर निकाल लिया। वहीं,12 वर्षीय आयुष की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। गोताखोरों और NDRF की दो टीमें मिलकर गंगा में युवक की तलाश कर रही हैं। हादसे के बाद घाट पर मौजूद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में पुलिस पर पथराव:यूपी-112 की गाड़ी का शीशा टूटा, गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पीआरवी
    Next Article
    जयंत चौधरी बोले-चुनाव में तो जनता मेडल देती है:इंडिया स्कील 2025-26 रीजनल कम्पटीशन के विजेताओं को केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिए अवार्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment