Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की हत्या:18 बच्चों के पिता की बोरे में भरकर फेंकी लाश, दो शादियां की थी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई। शव को बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दिया गया। विवाहिता 18 मार्च को मायके आई थी। महिला पूर्व प्रधान प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान भाई के साथ मिलकर रॉड से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दिया गया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद मोबाइल सर्विलांस की मदद से 21 मार्च को महिला तक पहुंच बनाई। पूछताछ में प्रेमिका ने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पहुंचकर खोजबीन की, जहां नहर किनारे बोरे में शव बरामद हुआ। पूर्व प्रधान 18 बच्चे का पिता था। मामला मांधाता कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला सुमेरपुर गांव में पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना(50) अपने परिवार के साथ रहते थे। पूर्व प्रधान 2016 में मिश्रपुर गांव का प्रधान थे। 2021 में चुनाव हार गए थे। मुस्तका गुलशन 18 मार्च को घर से बाइक लेकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मांधाता कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा खोजबीन के दौरान आज उसका शव नहर से बरामद किया गया। प्रेमिका ने बुलाकर हत्या कर दी पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मुस्तका गुलशन का इलाके की एक विवाहित महिला सुमन गौतम से लंबे समय से प्रेम संबंध था। मृतक महिला पर मिलने का दबाव बना रहा था और कथित रूप से ब्लैकमेल भी कर रहा था, जिससे परेशान होकर महिला ने हत्या की साजिश रची। 18 मार्च की रात मुस्तका अपनी प्रेमिका से मिलने उसके मायके जेठवारा बगियापुर पहुंचा, जहां सुमन गौतम ने अपने भाई अतुल गौतम और उसके दोस्त अरुण गौतम के साथ मिलकर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सुमन गौतम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दो शादियां, 18 बच्चों का था पिता मृतक मुस्तका गुलशन ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी किस्मतुल निशा और दूसरी पत्नी अम्बिया बानो हैं। दोनों पत्नियों से उसके कुल 18 बच्चे हैं। पहली पत्नी से 9 और दूसरी पत्नी से भी 9 बच्चे बताए जा रहे हैं। दोनों परिवार साथ ही रहते थे। प्रेमिका अपने भाई और दोस्त संग की हत्या अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि पूर्व प्रधान का अवैध संबंध था। इसी संबंध के चलते विवाहिता प्रेमिका ने अपने भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर हत्या कराई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। ………….. ये खबर भी पढ़ें… अखिलेश बोले-सरकार बनी तो महिलाओं को 40 हजार देंगे, समाजवादी पेंशन भी शुरू करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार पर तंज कसा। कहा- इन लोगों ने नवरात्रि में कैबिनेट विस्तार का तय किया है। यह तो रुठे हुए को मनाने का प्रयास है, जब बजट पूरा खर्च हो गया है, तो मंत्री बना रहे हैं। कई विभागों को जल्दी-जल्दी बजट दिया जा रहा। एक विभाग ने एक हजार करोड़ के टेंडर स्वीकृत भी कर दिए, उसमें सेवई मिली या गुझिया मिली, इसका पता नहीं चला है। अखिलेश ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दोहराया कि सत्ता में आने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपए देंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- सरकार बनी तो महिलाओं को 40 हजार देंगे:'धुरंधर' पर तंज- भाजपा पैसे देकर फिल्में बनवा रही
    Next Article
    राजभर बोले- सपा तो भाजपा की B टीम है:दिन में विरोध, रात में योगी से माफी मांगकर कहते हैं- हम आपके साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment