Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में युवक की पिटाई का वीडियो:कार में बैठाकर ले गए, बेल्ट-डंडों से पीटा; अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद केस दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मौली गांव निवासी केशव प्रसाद यादव के 18 वर्षीय बेटे निखिल यादव को मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे कुछ लोगों ने फोन कर घर से बुलाया था। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही उसे एक कार में बैठाकर तिनपेड़ा इलाके की ओर ले जाया गया। बेल्ट-डंडों से बेरहमी से पिटाई वहां पहुंचने के बाद आरोप है कि निखिल यादव को बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा गया। मारपीट के बाद आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें युवक को पेड़ से पकड़कर पीटते हुए देखा जा सकता है। अखिलेश यादव ने उठाया मुद्दा इस वीडियो को साझा करते हुए अखिलेश यादव ने इसे “पीडीए के साथ वर्चस्ववादी मानसिकता का व्यवहार” बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मामला राजनीतिक रूप से भी सुर्खियों में आ गया। परिवार दहशत में, पहले नहीं की थी शिकायत पीड़ित परिवार घटना के बाद दहशत में है। निखिल के चाचा श्रीराम यादव ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शुरुआत में पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। लेकिन वीडियो वायरल होने और मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने दर्ज किया केस कुंडा इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर युवराज सिंह सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में अपहरण-हत्या आरोपी देवेंद्र सिंह की जमानत खारिज:कोर्ट ने मामले की गंभीरता और साक्ष्यों के आधार पर अर्जी रद्द की
    Next Article
    सीएम योगी आज देवबंद आएंगे:2400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकपर्ण और शिलान्यास करेंगे, 2 घंटे शहर रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment