Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में युवती के अपहरण-हत्या में प्रधानपति समेत दो गिरफ्तार:मर्डर के बाद शव नदी में फेंका था, कपड़े और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के अपहरण और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में प्रधानपति समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से युवती के कपड़े और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, नई बाजार, कुंडा निवासी प्रिया जायसवाल (20) को 22 दिसंबर 2025 को उसके घर के पास से एक कार द्वारा अगवा किया गया था। घटना के बाद मुख्य आरोपी सज्जन शुक्ल फरार हो गया था। कई महीनों तक युवती के घर न लौटने पर परिजनों ने 8 फरवरी को कुंडा थाने में अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद ताजुद्दीनपुर की प्रधान अनिता शुक्ला के पति सज्जन शुक्ल और उसके साथी श्रवण शुक्ल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने युवती का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को गंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने युवती के कपड़े और वारदात में इस्तेमाल की गई कार को साक्ष्य के रूप में बरामद किया है। दोनों आरोपियों को कुंडा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर की पॉश कॉलोनी में मारपीट-फायरिंग, VIDEO:दो गुटों में बवाल के बाद चली गोली, बिजली मीटर में जाकर लगी
    Next Article
    अनूप जलोटा बोले- अयोध्या के बाद मथुरा की बारी:फिरोजाबाद में कहा- राम खड़े हैं धनुष लिए अब वंशी की बारी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment