Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड की रिहर्सल संपन्न:26 अप्रैल को होगा मुख्य आयोजन, ड्रोन से होगी निगरानी

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती वर्ष 2025-26 बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 26 अप्रैल 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, प्रतापगढ़ में होने वाली दीक्षांत परेड से पहले 24 अप्रैल को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर ग्रैंड रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल पूर्ण अनुशासन, गरिमा और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत संपन्न हुई। इसमें प्रशिक्षु आरक्षियों ने शानदार समन्वय, सटीक कदमताल और उत्कृष्ट ड्रिल का प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया और अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने परेड की सलामी ली और उसका सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं के टर्न-आउट, अनुशासन और प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्र सेवा, कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और संविधान के प्रति ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनुशासन पुलिस बल की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जवानों को प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को जमीनी स्तर पर लागू करने, जनता के प्रति संवेदनशील और अपराधियों के प्रति सख्त रहने की सलाह दी। उन्होंने सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कर्तव्य पालन के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के हथिनीकुंड बैराज में मामा-भांजा डूबे, एक लापता:रात में घूमने गए थे, पैर फिसलने से पानी में बह गए
    Next Article
    अलीगढ़ के JNMC में डॉक्टरों की हड़ताल:ओपीडी में नहीं बैठे डॉक्टर, इलाज के लिए भटके मरीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment