Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ सीएचसी में नवजात की मौत:परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया, हंगामा किया

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह घटना कंधई थाना क्षेत्र के लौवार गांव से संबंधित है, जहां प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लौवार गांव निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी अर्चना को प्रसव पीड़ा होने पर 3 अप्रैल की दोपहर सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती के समय चिकित्सकों ने स्थिति सामान्य बताई थी। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे अर्चना ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही के कारण यह दुखद घटना हुई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रसव के समय न तो पर्याप्त निगरानी रखी गई और न ही समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज किया उनका कहना है कि जन्म के बाद भी बच्चे की स्थिति पर काफी देर तक ध्यान नहीं दिया गया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे परिजन रोते-बिलखते हुए डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पहली बार माता-पिता बने प्रदीप और अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस पूरे मामले में सीएचसी के चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि प्रसूता की सामान्य डिलीवरी कराई गई थी, लेकिन जन्म के समय ही नवजात में कोई हलचल नहीं थी। जांच के दौरान उसकी धड़कन नहीं चल रही थी और वह मृत अवस्था में पैदा हुआ था। फिलहाल, इस घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच की मांग की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में रामधुन रोकने की धमकी पर अनोखा विरोध:डमरू बजाते दंडवत कलेक्टर परिसर पहुंचे ब्रह्मचारी, हिस्ट्रीशीटर पर आरोप
    Next Article
    हापुड़ डीएम ने फीस वृद्धि पर दिए सख्त निर्देश:मनमानी फीस रोकने और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment