Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित सेवा ही अच्छे शासन की पहचान':मंत्री कपिल देव बोले- सरकार योजनाओं को बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंचा रही

    3 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंदिरा बाल भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 'संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा, सुशासन एवं समृद्धि' के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वह व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। मंत्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि 'संकल्प से सिद्धि' केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार की कार्यशैली और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार का उद्देश्य लिए गए संकल्पों को धरातल पर उतारकर जन-जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने सुरक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत कर ऐसा माहौल बनाया गया है, जहां आमजन सुरक्षित महसूस करें और विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनें। अग्रवाल ने सुशासन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित सेवा ही अच्छे शासन की पहचान है। सरकार विभिन्न योजनाओं और सेवाओं को सरल व सुलभ बनाकर आम नागरिकों तक बिना भेदभाव के पहुंचा रही है। मंत्री ने प्रदेश के समग्र विकास पर बल देते हुए कहा कि यह तभी संभव है जब किसान, युवा, महिला और व्यापारी सहित हर वर्ग सशक्त और आत्मनिर्भर बने। सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। इससे प्रदेश की समृद्धि और विकास की गति तेज होगी। कार्यक्रम में मंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद किया और उनके अनुभव सुने। मंत्री ने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। इस दौरान मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रेस बंधुओं से वार्ता की गई। इस दौरान मंत्री द्वारा उप्र सरकार की उपलब्धियों, कीर्तिमान और सफलताओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह चौहान, मा. एमएलसी अशोक कुमार जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त ने एनआरएलएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधि तथा भारी संख्या में आमजन मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में बूंदाबांदी, तेज हवा से गेहूं की फसल गिरी:किसानों को 30-40% नुकसान की आशंका, प्रशासन करेगा सर्वे
    Next Article
    तरबगंज में केटी तिवारी का कांग्रेस से मोहभंग:लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा का दामन थामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment