Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में बूंदाबांदी, तेज हवा से गेहूं की फसल गिरी:किसानों को 30-40% नुकसान की आशंका, प्रशासन करेगा सर्वे

    1 hour ago

    2

    0

    रामपुर में सुबह से हो रही बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के इस बदलाव का सबसे अधिक असर गेहूं की तैयार खड़ी फसल पर पड़ा है। कई क्षेत्रों से फसल के गिरने और खराब होने की सूचनाएं मिल रही हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। पहाड़ी गांव के जंगल क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार, कई खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह से जमीन पर गिर गई है। स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों के मुताबिक, इस बार उन्हें गेहूं और भूसा दोनों की कम पैदावार मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। किसान रामकृष्ण और रवि ने बताया कि उनकी फसल को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। उन्होंने आशंका जताई कि 30 से 40 प्रतिशत तक फसल खराब हो सकती है। यदि तेज हवा और बारिश जारी रही तो स्थिति और बिगड़ सकती है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने जानकारी दी कि जिन किसानों ने हाल ही में अपनी गेहूं की फसल को सिंचाई की थी, उन्हें अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करेगा और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। राणा ने यह भी आश्वासन दिया कि जिन किसानों को अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, लेकिन किसानों में मौसम को लेकर चिंता बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेल्समैन ने फंदे से लटक कर किया सुसाइड:पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल, परिवार सदमे में
    Next Article
    'पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित सेवा ही अच्छे शासन की पहचान':मंत्री कपिल देव बोले- सरकार योजनाओं को बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंचा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment