Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला प्रयागराज, तापमान 43°C:कड़क धूप ने किया परेशान, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुसीबत

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अप्रैल के मध्य में ही तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। हालात इतने गंभीर हैं कि प्रदेश में प्रयागराज दूसरा सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, बांदा 44 डिग्री के साथ पहले स्थान पर रहा। सुबह से ही तेज धूप शुरू हो जाती है और दोपहर तक हालात और भी ज्यादा कठिन हो जाते हैं। ऐसा महसूस होता है मानो आसमान से आग बरस रही हो। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और जो लोग बाहर निकलते हैं, वे सिर ढककर, छाता लेकर या पेड़ों की छांव में रुक-रुक कर चलते नजर आते हैं। स्कूली बच्चों पर सबसे ज्यादा असर इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। दोपहर के समय छुट्टी होने के कारण बच्चों को तेज धूप में घर लौटना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। कई बच्चे थकान और गर्मी से बेहाल नजर आते हैं। अभिभावक भी बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कोई बच्चों को टोपी और छाता दे रहा है, तो कोई पानी की बोतल, ग्लूकोज और फुल स्लीव कपड़े पहनाकर स्कूल भेज रहा है। इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। स्कूल टाइमिंग बदलने की मांग बच्चों और अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से समय में बदलाव की मांग की है। उनका कहना है कि सुबह जल्दी छुट्टी होने से तेज धूप से बचा जा सकता है। साथ ही स्कूल परिसर में वाटर कूलर और ठंडे पानी की बेहतर व्यवस्था करने की भी मांग उठ रही है। मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं। धूप और गर्मी से बचने के आसान उपाय: बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें धूप का चश्मा और टोपी का इस्तेमाल करें दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें नींबू पानी, नारियल पानी और सत्तू जैसे ठंडे पेय लें दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें घर लौटने के बाद चेहरा धोकर एलोवेरा या मॉइस्चराइज़र लगाएं गर्मी के इस बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जरूरी है कि लोग सतर्क रहें और खुद को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी उपाय अपनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी के बड्डूपुर में 24 घंटे में दो शव मिले:एक दिन पहले नहर किनारे युवती, आज खेत में युवक का मिट्टी सना शव मिला
    Next Article
    सहारनपुर में शादी का झांसा देकर रेप:अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment