Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 20000 की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार:मुकदमे में नाम निकालने के नाम पर मांगी गई थी एक लाख की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने की गिरफ्तारी

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन यूनिट ने 20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम को इस मामले में पीड़ित अवनीश राय ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि मुकदमे में नाम निकालने के नाम पर ₹100000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार करने का प्लान बनाया और इसी के तहत गिरफ्तार किया गया। मुकदमे में नाम निकालने के नाम पर मांगी गई थी एक लाख की रिश्वत आजमगढ़ के सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह पर बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गंगापुर के रहने वाले अवनीश राय ने मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर ₹100000 की रिश्वत मांगी थी। लगातार सब इंस्पेक्टर दबाव बना रहे थे। ऐसे में पीड़ित नहीं इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन यूनिट से करना बेहतर समझा। इसी क्रम में जब पीड़ित इंस्पेक्टर को पैसा देने गया तो केमिकल लगे नोट जो एंटी करप्शन यूनिट ने पीड़ित को दिए थे। जैसे ही सब इंस्पेक्टर ने पैसे को हाथ लगाया तुरंत पहले से ही तैयार बैठी टीम ने हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई में टीम जुट गई है। जिले के आउटर वाले कई थाना क्षेत्र में लगातार रिश्वतखोरी के आरोप थानेदारों पर लग रहे हैं। जिसकी शिकायत आए दिन मुख्यालय तक पहुंच रही है। लगातार मुख्यालय से दिए जा रहे निर्देशों के बावजूद भी जिले के कई थानों के प्रभारी अभी भी आर्थिक अपराध और वह तस्करी की घटनाओं में संलिप्त पाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में गभाना टोल पर सीओ से धक्का-मुक्की:बुलंदशहर–अलीगढ़ हाईवे पर 5 किमी लंबा जाम, पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश
    Next Article
    'शंकराचार्य सपा के इशारे पर काम कर रहे हैं':मंत्री बोले- अब गाय कसाई को देखकर नहीं कांपती, लखनऊ में 2 दिवसीय दुग्ध महोत्सव शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment