Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिन:गोरखपुर मंडल ने झांसी मंडल को 4-0 से हराया; सेमीफाइल के लिए कल भिड़ेंगी टीमें

    3 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में चल रही प्रदेश स्तरीय अंडर-20 फुटबॉल चैंपयनशिप 2026 के चौथे दिन गुरुवार को 2 मैच खेले गए। पहला मैच झांसी v/s गोरखपुर मंडल के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर मंडल ने झांसी मंडल को आसानी से 4-0 से हरा कर अगले चक्र मे प्रवेश किया। चैंपियनशिप में सेमीफाइनल मुकाबले के लिए शुक्रवार को टीमें आपस में भिड़ेंगी। गुरुवार को दूसरा मैच कानपुर मंडल और बस्ती मंडल के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। बस्ती मण्डल मे स्पोर्ट्स हॉस्टल बस्ती के अच्छे खिलाडियों से सजी थी। परन्तु वो सभी खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे। इस कारण टीम के प्रदर्शन पर प्रीतिकूल प्रभाव पड़ा। गोरखपुर ने ये मैच 5-0 से जीत कर अगले चक्र मे प्रवेश किया। कल दोनों सेमी फ़ाइनल सुबह की पारी में खेले जाएंगे। इस अवसर पर ज़िला फुटबॉल एसोसिएशन अमरोहा के सचिव मुहम्मद नसीम इक़बाल, MPS के कनवीनर सुशील सिंह, प्रिंसिपल शकील अहमद ज़िला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के सीनियर वॉइस प्रेजीडेंट उस्मान खान, सहायक सचिव आमिर मिर्ज़ा, सहायक सचिव सुरेंदर पाल सिंह, कोषाध्यक्ष शुजा उद्दीन खान,पेटर्न मंसूर अली, वरिष्ठ खिलाडी मुहम्मद फहीम, शुएब अहमद, उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ से नामित प्रयावेक्षक आरिफ नजमी,चयन करताओं में मेराज खान,इरफ़ान ज़मा खान,शमसी रज़ा, पवन तोमर उपस्थित रहे। निर्णायकों में हाजी मुनव्वर,निताई सरदार, सौरभ कुमार सिंह, रमेश जैसल, मुहम्मद अकिब, मुहम्मद फरमान, कुमारी सानिया सलीम, कुमारी निशिता सिंह रहीं ! प्रीतियोगिता में आए सभी मेहमानों का स्वागत महिला विंग की सचिव माधुरी देवी ने किया, संचालन एसोसिएशन के महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगाई:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नियमित नेत्र विशेषज्ञों की भर्ती का मामला
    Next Article
    आवारा कुत्ते पकड़ने गई टीम पर हमला-6 पर FIR:मोहल्ले के लोग बोले…मेरे शेरू को पकड़कर ले जा रहे, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment