Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधान ने छवि धूमिल करने का लगाया आरोप:सहारनपुर में SSP से की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव दतौली मुगल में कथित अश्लील डांस के वायरल वीडियो से जुड़े मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में नामजद आरोपी नौशाद पुंडीर ने शुक्रवार को सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी को एक शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। गौरतलब है कि गांव में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अपराध संख्या 61/26 थाना फतेहपुर में दर्ज इस मामले में नौशाद पुंडीर और एक अन्य आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। वायरल वीडियो को ‘बार बालाओं के डांस’ से जोड़कर प्रसारित किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। अपने शिकायती पत्र में नौशाद ने बताया कि छह फरवरी की रात वह गांव निवासी मुस्तकीम पुत्र शकील के यहां आयोजित अक़ीक़ा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके अनुसार, यह कार्यक्रम पूरी तरह से पारिवारिक और सामाजिक था। वह रात करीब 11:30 बजे वहां पहुंचे, जहां पहले से डीजे चल रहा था। इसी दौरान किन्नर समाज के कुछ लोग शगुन मांगने के लिए कार्यक्रम में आए और डीजे की धुन पर नृत्य करने लगे। नौशाद का आरोप है कि इसी दौरान का वीडियो कुछ राजनीतिक द्वेष रखने वाले लोगों ने नौ फरवरी का बताकर जानबूझकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उनका कहना है कि वीडियो को भ्रामक तरीके से ‘बार बालाओं का डांस’ बताकर प्रचारित किया गया, जिससे उनकी और उनके परिवार की सामाजिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इसे चुनावी रंजिश का हिस्सा बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस ने उनके और उनके भतीजे गुलफान के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की, जिससे उन्हें सामाजिक रूप से अपमानित होना पड़ा। नौशाद ने मांग की है कि मामले की जांच किसी राजपत्रित अधिकारी या स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए और वीडियो को गलत ढंग से प्रचारित करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला को धमकाने वाले सपा प्रवक्ता गिरफ्तार:बाराबंकी में FIR के बाद 2 दिन से लापता था, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
    Next Article
    हरदोई में कांग्रेस की 15 किमी 'मनरेगा बचाओ' पदयात्रा:केंद्र सरकार पर बजट कटौती का आरोप, जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment