Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला को धमकाने वाले सपा प्रवक्ता गिरफ्तार:बाराबंकी में FIR के बाद 2 दिन से लापता था, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

    19 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी पुलिस ने महिला को धमकाने वाले सपा प्रवक्ता मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 11 फरवरी को महिला ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से सपा प्रवक्ता लापता थे। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें सफदरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। अब पढ़िए पूरा मामला… सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव सफदरगंज के भगोलापुरवा के रहने वाले हैं। वह परिवार समेत लखनऊ में रहते हैं। 11 फरवरी को उनके गांव की महिला कलावती ने उनके खिलाफ एफआईआर कराई। आरोप लगाया कि उन्होंने धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। कलावती का आरोप है कि उसके बेटे को भी लगातार धमकी दी जा रही है। कलावती ने इससे पहले वर्ष 2004 में भी मनोज के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पुराने मामले को लेकर 11 फरवरी को विवाद हुआ था। परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी मनोज यादव के लापता होने के बाद उनकी पत्नी ने गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि मनोज काकोरी में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से निकलने के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। पूरी रात संपर्क नहीं हो पाया। सपा ने पहले जताई थी चिंता इससे पहले सपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनके लापता होने पर चिंता जताई थी। लिखा था कि उनके टीवी पैनलिस्ट मनोज यादव लापता हैं। यह अत्यंत चिंताजनक और गंभीर मामला है। पुलिस से अनुरोध है कि वे मामले को गंभीरता से लें और तत्काल खोजबीन तेज करें। साथ ही उनके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। पुलिस ने CCTV और मोबाइल लोकेशन को खंगाला परिवार का दावा था कि मनोज बिना बताए कहीं नहीं जाते और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने तिलक समारोह स्थल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगालते हुए जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तारी करते हुए बड़ागांव सीएचसी में उनका मेडिकल कराया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मनोज के खिलाफ शिकायत पर जांच की गई। जांच सही मिलने पर कार्रवाई की गई। राजकुमार भाटी ने उठाए सवाल इस पूरे मामले को लेकर सपा के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मनोज यादव की रिहाई की मांग की। उन्होंने लिखा- यूपी पुलिस द्वारा मनोज यादव की अनैतिक रूप से गिरफ्तारी और उन्हें गायब किए जाने की घटना बेहद भयावह है। यह मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ भाजपा की साजिश का प्रमाण है। किस मुंह से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ यूपी में लोकतंत्र के दावे करते हैं, जबकि लोकतंत्र का खात्मा, तानाशाही, अपराध और पुलिसिया गुंडाराज का विस्तार हो रहा है। मनोज यादव को तुरंत रिहा किया जाए। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें-- काशी-अयोध्या समेत 4 कोर्ट को उड़ाने की धमकी:कैंपस को खाली कराया, जज भी बाहर आए; ATS-STF जांच के लिए पहुंची वाराणसी, अयोध्या, मेरठ और मिर्जापुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सभी जगहों पर धमकी का ईमेल सरकारी मेल पर आया। इसका पता लगते ही हड़कंप मच गया। फिलहाल, चारों कोर्ट परिसरों को पुलिस ने खाली करा दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेल महाप्रबंधक ने बालामऊ जंक्शन का निरीक्षण किया:अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की समीक्षा की
    Next Article
    प्रधान ने छवि धूमिल करने का लगाया आरोप:सहारनपुर में SSP से की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment