Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानमंत्री कल गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन:बिजौली इंटरचेंज पर भव्य कार्यक्रम में होगा लाइव, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

    1 hour ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मेरठ तक है। मेरठ के बिजौली इंटरचेंज (हापुड़ रोड) पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव होगा। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर एक भव्य जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डीएम डॉ वीके सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा, जिसके लिए आम जनता को दिखाने हेतु व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और उन्हें स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल और सुसज्जित पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है। अतिथियों और आम जनता की सुविधा के लिए व्यापक पार्किंग व्यवस्था की गई है, ताकि आवागमन में कोई असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। आम नागरिकों के लिए बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है, जिससे वे उद्घाटन कार्यक्रम को सीधे देख सकेंगे। पेयजल, स्वच्छता, छाया, चिकित्सा सहायता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि कार्यक्रम गरिमामय और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज बहरिया में छात्रों ने प्रयोगों से सीखा विज्ञान:आर्कमिडीज सिद्धांत सहित कई जटिल अवधारणाओं को समझा
    Next Article
    पीओ यूपीनेडा, DPO, उपायुक्त उद्योग को कारण बताओ नोटिस:सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment