Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीओ यूपीनेडा, DPO, उपायुक्त उद्योग को कारण बताओ नोटिस:सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी

    3 hours ago

    1

    0

    कमिश्नर अनिल ढींगरा ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पीओ यूपीनेडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) एवं उपायुक्त उद्योग को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कमिश्नर सीएम डैश बोर्ड पर प्रदर्शित ग्रेड एवं रैंकिंग के आधार पर मंडल में विकास कार्यों, निर्माण कार्यों एवं विभिन्न विभागों की ओर से संचालित फ्लैगशिप योजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। कमिश्नर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, फैमिली आइडी में मंडल में गोरखपुर की खराब स्थिति, आईसीडीएस पोषण अभियान, सीएम युवा उद्यमी अभियान में संतोषजनक प्रगति न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मंडल के चारो जिलों को डैशबोर्ड पर रैंकिंग को निरंतर बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अच्छी रैंकिंग प्राप्त करने वाली फ्लैगशिप योजनाओं के प्रदर्शन को लगातार बरकरार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मंडल के सभी जिलाधिकारियों तथा मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनपद में सभी विभाग योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में शत प्रतिशत लक्ष्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिससे सीएम डैशबोर्ड पर संबंधित जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे। सभी जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी तथा विभागीय उच्चाधिकारी विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की सतत एवं विस्तृत समीक्षा भी करते रहें। बैठक में मंडलायुक्त द्वारा पीएम सूर्य घर योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, प्रधान मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, ऑपरेशन कायाकल्प, जननी सुरक्षा योजना , पोषण अभियान, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान, राज्य योजना पर्यटन विद्यालय निरीक्षण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, जल जीवन मिशन, नई सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत, दिव्यांग पेंशन , एकीकृत बागवानी मिशन, फैमिली कार्ड, दैनिक विद्युत आपूर्ति और ट्रांसफार्मर परिवर्तन, आदि विभिन्न फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा की। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने आवेदन को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। दिव्यांग पेंशन एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र के संबंध में मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करें। जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि जहां भी किसी प्रकार की समस्या हो उसे तुरंत ठीक कराएं एवं यह सुनिश्चित करें कही भी किसी भी प्रकार की शिकायत न प्राप्त हो । बैठक में सेतु निगम के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि भौतिक प्रगति के सापेक्ष वित्तीय प्रगति की स्थिति कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को नई सड़को के निर्माण को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में मंडलायुक्त ने विद्युत विभाग की योजनाओं के समीक्षा के दौरान निर्देश दिया सभी जिलाधिकारी एवं विभागीय अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तय रोस्टर के अनुसार में विद्युत आपूर्ति हो। खराब ट्रांसफार्मर तय समय में बदले जाएं।इसी प्रकार मंडलायुक्त ने सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा उनकी प्रगति में निरंतरता रखने का निर्देश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री कल गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन:बिजौली इंटरचेंज पर भव्य कार्यक्रम में होगा लाइव, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
    Next Article
    झांसी से ग्वालियर तक परख यान में पहुंचे DRM:तीसरी लाइन का निरीक्षण कर बोले- जो काम बचा उसे भी जल्दी पूरा करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment