Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानमंत्री मोदी का गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण कार्यक्रम संभावित:एडीजी, कमिश्नर और आईजी ने स्थल का किया निरीक्षण

    2 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए हरदोई का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। लेकिन 29 अप्रैल को संभावित दौरे को देखते हुए शुक्रवार को लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार ने कमिश्नर विजय विश्वास पंत और आईजी किरण एस के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने डीएम अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से आवश्यक जानकारी ली। एडीजी ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को समय रहते पूरी तरह तैयार कर लिया जाए। उन्होंने आसपास की विद्युत लाइनों को व्यवस्थित करने और पकी खड़ी फसल को समय पर कटवाने के निर्देश भी दिए। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने बताया कि प्रधानमंत्री का दौरा संभावित है, इसलिए लोकार्पण से संबंधित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह दौरा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने गंगा एक्सप्रेसवे के राघोपुर मार्ग पर मोहल्ला बंदीपुर के सामने सभा स्थल, एक्सप्रेसवे पर हेलीपैड और पार्किंग स्थल के बारे में जानकारी ली। मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाला यह गंगा एक्सप्रेसवे कुल 594 किलोमीटर लंबा है। इस एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा हिस्सा, लगभग 99.100 किलोमीटर, इसी जिले से होकर गुजरता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर के रोजा में इसका शिलान्यास किया था। जिले में सवायजपुर, शाहाबाद और बिलग्राम तहसीलों के गांवों से भूमि का अधिग्रहण किया गया था। यह एक्सप्रेसवे 120 मीटर चौड़ा है और इसके लिए लगभग 1133 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कागज जमा कराने के बहाने बुलाकर अश्लील हरकत की कोशिश:पीड़िता ने सुपरवाइजर पर सुनसान मकान में ले जाने, 70 हजार हड़पने का आरोप लगाया
    Next Article
    आगरा में 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा:एटा का काली अखाड़ा और बाहुबली हनुमान बनेंगे आकर्षण, विराट स्वरूप में मनेगा भगवान का जन्मोत्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment