Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने नई राजनीतिक पार्टी बनाई:नाम- जननीति भारत रखा, मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ेंगी

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। पार्टी का नाम ‘जननीति भारत’ रखा है। उन्होंने गुरुवार दोपहर एक बजे फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर जिले की सदर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी। इससे पहले 30 सितंबर को दिव्या मित्तल ने राजनीति में एंट्री का ऐलान किया था। कहा था कि यूपी में ही रहूंगी। डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी। किसी पार्टी के साथ नहीं जुड़ूंगी। अकेले चलूंगी। मेरा मकसद राजनेता बदलना नहीं, बल्कि पूरी राजनीति को बदलना है। मुझे पैसा और बाहुबल नहीं चाहिए। ‌2013 बैच की IAS रहीं दिव्या ने 2 दिन पहले यानी मंगलवार को फेसबुक पर लिखा था कि 15 अक्टूबर को अपने राजनीतिक सफर का अगला कदम आपके सामने रखूंगी। तभी से उनके फ्यूचर प्लान को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। दिव्या ने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA करने के बाद लंदन में लाखों के पैकेज वाली नौकरी की थी। दिव्या मित्तल के बयान का VIDEO देखिए 4 दिन पहले राजनीति में एंट्री के बाद पहली बार मिर्जापुर पहुंची थीं इससे पहले, दिव्या मित्तल नवरात्रि के पहले दिन यानी रविवार को मिर्जापुर पहुंची थीं। राजनीति में आने का ऐलान करने के बाद यह उनका पहला दौरा था। समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। ‘दिव्या दीदी जिंदाबाद’ के नारे लगे थे। महिलाओं ने उन्हें गुलाब की मालाएं पहनाई थीं। उन पर फूल बरसाए थे। लोगों ने जब पैर छूए तो दिव्या भावुक हो गई थीं। दिव्या ने लोगों से कहा था- आप लोगों ने मुझे फूल-मालाओं से तौल दिया। यह आप लोगों का प्यार है। हर बार भावुक कर देते हो। लगता है कि मिर्जापुर ने मुझे रुलाने का ठेका ले रखा है। मिर्जापुर को हमेशा हंसते रहना चाहिए। किसी को रोना नहीं है। 2 तस्वीरें देखिए- मिर्जापुर की डीएम रहीं, लहुरियादह में पानी पहुंचाया था दिव्या सितंबर, 2022 में मिर्जापुर की डीएम बनी थीं। वहां ग्रामीण इलाकों में जन-चौपाल और पीने के पानी से जुड़े कामों को लेकर उनकी चर्चा हुई थी। लहुरियादह गांव में पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की पहल भी उनके कार्यकाल में हुई थी। मिर्जापुर से तबादले के बाद भी उनकी विदाई चर्चा में रही। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उन्हें विदाई दी गई थी। इसके बाद देवरिया में भी उनका कार्यकाल चर्चा में रहा। वहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच अधिकारों को लेकर हुई बहस ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया था। इस्तीफा मंजूर होने पर लिखा था- बढ़े चलो, बढ़े चलो पूर्व IAS दिव्या ने 30 अगस्त को नौकरी से इस्तीफा दिया था। 14 सितंबर को उनका इस्तीफा मंजूर हो गया था। इस्तीफा मंजूर होने पर दिव्या ने लिखा था- मेरा IAS से त्यागपत्र स्वीकार हो गया है। साथ ही कवि जयशंकर प्रसाद के नाटक चंद्रगुप्त की लाइनें भी ल प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो। प्रशस्त पुण्य पंथ है- इसका अर्थ है कि मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता का यह मार्ग बहुत ही विशाल, साफ और पवित्र (पुण्यदायी) है। बढ़े चलो, बढ़े चलो- कवि देश के साहसी सपूतों और सैनिकों का आह्वान करते हैं कि वे बिना रुके, बिना डरे इस पावन मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। लंदन की नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस में आई थीं दिव्या दिव्या के पति पंजाब के रहने वाले, पहले प्रयास में UPSC पास किया था खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में छात्रा एक दिन के लिए BSA बनी:विभाग की जिम्मेदारी संभाली, सरकारी योजनाओं की प्रगति जानी और फाइलें देखीं
    Next Article
    'सपा ने सैफई के रिश्तेदार को आयोग का अध्यक्ष बनाया':मिर्जापुर में योगी का बड़ा आरोप; कहा- कांग्रेस को केवल नेहरू परिवार दिखता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment